11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeभोपालदुष्कर्म के आरोप में बर्खास्त पुलिसकर्मी की घिनौनी हरकत, ट्यूशन पढ़ने वाली...

दुष्कर्म के आरोप में बर्खास्त पुलिसकर्मी की घिनौनी हरकत, ट्यूशन पढ़ने वाली नाबालिग के खुलासे से पहुंचा जेल

Published on

ग्वालियर

एमपी के ग्वालियर जिले से शर्मनाक मामला सामने आया। यहां दुष्कर्म के आरोप में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने एक बार फिर घिनौनी हरकत की है। आरोपी पुलिसकर्मी अपनी शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आया और एक बार फिर उसके पास ट्यूशन पढ़ने वाली नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, ग्वालियर शहर के हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर इलाके में चंदनपुरा में पुलिस से बर्खास्त होने के बाद पुलिसकर्मी कोचिंग सेंटर संचालित कर रहा है। वह पूर्व में भी दुष्कर्म का आरोपी रहा है और इसी मामले में उसे पुलिस विभाग से बर्खास्त किया गया था। एक बार फिर उस पर एक नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

कोचिंग आने वाली लड़की से छेड़छाड़
15 साल की नाबालिग अपने भाई के साथ बर्खास्त पुलिसकर्मी कुलदीप तोमर की कोचिंग पर पढ़ने जाती है। रोजाना की तरह वह शाम के वक्त कोचिंग पढ़ने पहुंची थी। लेकिन, उसका भाई उसके साथ नहीं था। इसी बात का फायदा उठाकर कोचिंग संचालक कुलदीप तोमर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दी। वह कोचिंग के कमरे में ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा।

छेड़छाड़ कर रहा था तभी पहुंचा भाई
बताया जा रहा है कि जिस वक्त कोचिंग संचालक उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। तभी छात्र का भाई मौके पर आ गया। इसके बाद छात्रा मौके से भाग कर अपने भाई के साथ घर पहुंची और उसने अपने परिवार वालों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार के लोग हजीरा थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

आरोप में उतर गई वर्दी
हजीरा थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत के बाद आरोपी कोचिंग संचालक के विरुद्ध पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि आरोपी पहले पुलिस में कार्यरत था लेकिन उसके ऊपर जब दुष्कर्म का आरोप लगाया गया तो उसे पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद पड़ोस में रहने वाले बच्चों को वह ट्यूशन दिया करता था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this