15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीय1 अप्रैल से पहले न शुरू करें नया Academic Session... CBSE की...

1 अप्रैल से पहले न शुरू करें नया Academic Session… CBSE की स्कूलों को चेतावनी

Published on

नई दिल्ली

भारत में कई सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों ने अपना नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से पहले ही शुरू कर दिया है। अभिभावकों को बच्चों के स्कूल जल्दी खुलने को लेकर मैसेज आ रहे हैं। 1 अप्रैल से पहले नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पैरेंट्स भी गफलत में हैं। अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आदेश जारी करते हुए सभी किंतु-परंतु पर विराम लगा दिया है। CBSE ने आदेश जारी करते हुए उन सभी स्कूलों को 1 अप्रैल से पहले शैक्षणिक सत्र शुरू करने पर कार्रवाई की बात कही है। सीबीएसई ने कहा कि बोर्ड मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को 1 अप्रैल से 31 मार्च तक एकेडमिक सेशन का सख्ती से पालन किया जाए।

सीबीएसई ने स्कूलों को लेकर यह दी चेतावनी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने आदेश में कहा कि सीबीएसई को यह जानकारी मिली है कि कुछ मान्यता प्राप्त स्कूल 1 अप्रैल से पहले ही अपने यहां शैक्षणिक सत्र शुरू कर दे रहे हैं। यह गलत है। स्कूलों के इस रुख से पूरे साल के सिलेबस को कम समय में पूरा कर दिया जाएगा। इससे यह प्रयास स्टूडेंट के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए कोई भी सीबीएई मान्यता प्राप्त स्कूल 1 अप्रैल से पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत न करें। इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाए।

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं हैं चालू
इस समय सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चालू हैं। 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 21 मार्च और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 5 अप्रैल को समाप्त होगी। सीबीएसई ने जारी नोटिस में कहा कि स्कूलों के इस आदेश के कारण स्टूडेंट को लाइफ स्किल, वैल्यू एजुकेशन, हेल्थ और फिजिकल एजुकेशन, वर्क एजुकेशन और कम्युनिटी सर्विस जैसी एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...