13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
HomeभोपालMP : बैडमिंटन खेलते समय अचानक बेसुध हो गए डॉक्टर, सीपीआर देने...

MP : बैडमिंटन खेलते समय अचानक बेसुध हो गए डॉक्टर, सीपीआर देने के बाद भी नहीं बची जान

Published on

इंदौर

शहर के वरिष्ठ आई स्पेशलिस्ट डॉ. अनुराग श्रीवास्तव का सोमवार को बैडमिंटन खेलते समय अचानक निधन हो गया। खेल के दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद वे कुर्सी पर बैठे और बेसुध हो गए। मौके पर मौजूद साथी डॉक्टर ने तत्काल सीपीआर दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। संभवत: उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई है।

64 वर्षीय डॉ. अनुराग श्रीवास्तव खेलों में विशेष रुचि रखते थे। वे नियमित रूप से बैडमिंटन खेलते थे। सोमवार सुबह वे अपनी दिनचर्या के अनुसार सयाजी क्लब पहुंचे और दो राउंड खेलने के बाद असहज महसूस करने लगे। सुबह करीब 8 बजे वे कुर्सी पर बैठे और अचानक बेहोश हो गए।

सीपीआर देने के बावजूद नहीं बच सकी जान
मौके पर मौजूद उनके करीबी डॉक्टर विक्रम गुप्त ने बताया कि डॉ. श्रीवास्तव को तुरंत सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें तुरंत मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आंखे की गई दान
डॉ. अनुराग श्रीवास्तव की पत्नी स्वीडन में डायटिशियन हैं, जबकि उनके बड़े बेटे का स्वीडन में ही स्टार्टअप है। उनकी मां भी वहीं रहती हैं। छोटा बेटा प्रांजल भोपाल में डॉक्टर है। परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। परिवार की सहमति के बाद एमवाय अस्पताल में उनके नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव इंदौर के प्रतिष्ठित आई स्पेशलिस्ट थे और शहर में अपनी चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रसिद्ध थे। उनके असामयिक निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this