11.9 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रंप-व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बातचीत, दोनों नेताओं ने फोन पर...

डोनाल्ड ट्रंप-व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बातचीत, दोनों नेताओं ने फोन पर की चर्चा, रुकेगा यूक्रेन युद्ध?

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत में यूक्रेन युद्ध खत्म करने के बारे में चर्चा की गई है। ये फरवरी 2022 के बाद व्लादिमीर पुतिन की किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ पहली बातचीत है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के समय से ही यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की बात की। पिछले हफ्ते भी ट्रंप ने कहा था कि ये युद्ध रुकना चाहिए। ये बातचीत इसी दिशा में एक प्रयास माना जा रहा है।

एयर फोर्स वन में एक इंटरव्यू में न्यू यॉर्क पोस्ट ने डोनाल्ड ट्रंप से पूछा कि उन्होंने और पुतिन ने कितनी बार बात की है। इस पर ट्रंप ने कहा, ‘बेहतर होगा कि मैं इस पर ज्यादा कुछ ना कहूं लेकिन इतना जरूर है कि पुतिन लोगों को मरते देखना नहीं चाहते हैं। दूसरी ओर क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट पर कहा है कि बातचीत के अलग-अलग माध्यम हैं। मुझे व्यक्तिगत रूप से पता नहीं है। मैं ना तो इसकी पुष्टि करता हूं और ना ही खंडन कर सकता हूं।

युद्ध रोकने के लिए मेरे पास प्लान: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘बीते तीन साल से यह युद्ध चल रहा है। मैं कह चुका हूं कि अगर मैं 2022 में राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। अब मेरे पास रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का ठोस प्लान है। मुझे आशा है कि यह जल्दी खत्म होगा क्योंकि युद्ध बेहद खराब है। मैं इसे खत्म करना चाहता हूं।’

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से अगले सप्ताह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मिलेंगे। ट्रंप का कहना है कि वह किसी भी संभावित शांति समझौते में सुरक्षा गारंटी के बदले यूक्रेन से दुर्लभ रेयर अर्थ मिनरल्स को लेकर 500 मिलियन डॉलर का समझौता करना चाहते हैं। पुतिन ने आखिरी बार पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से फरवरी 2022 में बात की थी। यही वो समय था, जब पुतिन नेयूक्रेन पर हमले का आदेश दिया था।

तीन साल से चल रही लड़ाई
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से रूस और यूक्रेन में युद्ध रुकने की उम्मीद बढ़ी है। हालिया समय में दोनों ओर से ये संकेत दिए गए हैं कि वह युद्ध रोकने पर बातचीत के लिए तैयार हैं। हालांकि ये युद्ध कब रुकेगा, इस पर अभी कुछ ठोस रूप से कहना मुशिकिल है। रूस और यूक्रेन युद्ध को चलते हुए इस महीने, 24 फरवरी को तीन साल हो जाएंगे।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...