7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयअब लापरवाही मत कीजिए, दिल्ली में कोरोना बना रहा रिकॉर्ड, 24 घंटे...

अब लापरवाही मत कीजिए, दिल्ली में कोरोना बना रहा रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 1527 केस, 1 की मौत

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में कोविड के मामले डराने लगे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1527 केस सामने आए हैं जो बीते 7-8 महीने सबसे ज्यादा हैं। दिल्ली हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, 909 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति की कोविड के कारण मौत हो गई। दैनिक पॉजिटिविटी रेट ने भी 24 घंटे में छलांग लगाई है। अब यह 27.77 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो वहां आज राहत रही। पिछले 24 घंटे में 1086 नए केस सामने आए वहीं 806 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है।

दिल्ली में कोरोना की टेंशन
दिल्ली हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, 24 घंटे में 1527 मामले आए हैं। यह बुधवार को आए 1149 केस से भी ज्यादा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस बीच 909 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। यह भी एक दिन पहले के आंकड़े से ज्यादा है। आज कोरोना के 5499 सैंपल लिए गए। मरीजों की बात करें तो होम आइसोलेशन में 2212 मरीज हैं वहीं अस्पताल में 223 मरीज भर्ती हैं।

भारत में तबाही मचाने वाला वैरिएंट पहुंचा
दिल्ली सहित पूरे भारत में बढ़ते कोरोना केस के बीच एक खबर और है जो टेंशन को और बढ़ा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि भारत में कोरोना का वो वैरिएंट पहुंच चुका है। इसके बाद देश के लिए 10-12 दिन और अधिक मुश्किल है। कोरोना के इस वैरिएंट का नाम आर्कुटरस है। यह क्रैकेन वैरिएंट की तुलना में 1.2 गुना ज्यादा संक्रामक है। यह ओमिक्रोन के 600 से अधिक वैरिएंट में से एक है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...