6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्य'मेरी लाश भी BJP दफ्तर के सामने से न ले जाएं', पूर्व...

‘मेरी लाश भी BJP दफ्तर के सामने से न ले जाएं’, पूर्व डिप्टी CM कांग्रेस में शामिल

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. वह विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे, जिसके बाद उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. साथ ही एमएलसी पद से भी इस्तीफा दे दिया. सावदी ने कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता और कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार और कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात के बाद यह ऐलान किया.

बीजेपी से सावदी की नाराजगी का पता उनके इस बयान से ही लग सकता है, जिसमें उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ अब मेरा कोई संबंध नहीं है. अगर मैं मर भी जाऊं तो मेरी लाश भी बीजेपी ऑफिस के सामने से नहीं ले जाए.

‘सावदी के कांग्रेस में जाने से दुखी’
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि वह पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे लक्ष्मण सावदी के कांग्रेस में शामिल होने से दुखी हैं. लेकिन वह कांग्रेस में अपना राजनीतिक भविष्य देखकर उसमें शामिल हुए हैं. कांग्रेस पार्टी में 60 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव में उतारने के लिए उम्मीदवार तक नहीं है इस वजह से वे अन्य पार्टियों से नेताओं को पार्टी में शामिल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी भारी मतों से विधानसभा चुनाव जीतेगी. उन्होंने बताया कि वह 15 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे. सीएम बोम्मई ने कहा कि कल का दिन बहुत शुभ है इसलिए मैं कल के दिन अपना नामांकन दाखिल करूंगा.

‘असली बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी नहीं छोड़ते’
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का कहना है कि पार्टी में चुनाव लड़ने के लिए टिकटों की बहुत डिमांड है. कुछ लोग विधायक बनने के लिए दूसरी पार्टियों में चले गए हैं. लेकिन असली बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी नहीं छोड़ते. बीजेपी जितनी जल्दी होगी, चुनाव उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी करेगी.

बीजेपी की पहली लिस्ट के बाद मची थी खलबली
बीजेपी ने बीते मंगलवार को कर्नाटक चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट के जारी होने के बाद कई नेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी. पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी को भी पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दिया था. इस वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था.

 

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...