16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयफोन पर तेज आवाज को लेकर हुई थी DTC मार्शल की बहस,...

फोन पर तेज आवाज को लेकर हुई थी DTC मार्शल की बहस, मकान मालिक चाचा और भतीजे ने पीट-पीटकर मार डाला

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) में काम करने वाले एक शख्स की करावल नगर इलाके में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वह करावल नगर में किराए पर रहता था. मकान मालिक के भतीजे से हुई बहस के बाद दोनों में हाथापाई हुई और उसके बाद चाचा-भतीजे ने लाठी-डंडों से किराएदार को पीटा, जिसमें उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को बताया कि 47 वर्षीय सतवीर सिंह डीटीसी में बस मार्शल के रूप में काम करता था. 24-25 मार्च की रात को उसका अपने मकान मालिक सुनील के भतीजे राहुल से विवाद हो गया था.

पुलिस के मुताबिक, जग प्रवेश चंद्र अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक बेहोश शख्स को हाथों-पैरों में चोटों के साथ अस्पताल लाया गया था. सतवीर को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया था. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें कई आंतरिक चोटें भी लगीं और 26 मार्च को आईपीसी की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था. जब मंगलवार की शाम 5.30 बजे अस्पताल की ओर से जानकारी मिली कि सतवीर की मौत हो गई तो मामले में आईपीसी की धारा 302 जोड़ी गई.

पुलिस ने बताया कि सतवीर बीते दो साल से करावल नगर में एक बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर किराए पर अकेले रहता था. इस समय वह दिल्ली परिवहन निगम में मार्शल के पद पर काम कर रहा था. इससे पहले वह होमगार्ड के रूप में काम कर रहा था. बिल्डिंग का मालिक सुनील पास में ही रहता था, जबकि उसका भतीजा राहुल सेकेंड फ्लोर पर रहता था.

पुलिस ने बताया कि 24 और 25 मार्च की रात को सतवीर और राहुल के बीच एक मामूली बात पर बहस हो गई. अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर दोनों के बीच बहस और तेज तब हो गई जब राहुल ने सतवीर को फोन पर बात करते समय अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई. उसके बाद दोनों के बीच हाथापाई भी हुई और राहुल ने इसकी जानकारी मकान मालिक सुनील को दी.

अधिकारी ने बताया कि उसके बाद सुनील और राहुल ने सतवीर पर हमला कर दिया. उसे लाठी-डंडों से पीटा गया. इस घटना में आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसे चाचा सुनील को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...