6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराष्ट्रीयदूरंतो पहले मालगाड़ी से भिड़ी, फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकराई.... ओडिशा हादसे...

दूरंतो पहले मालगाड़ी से भिड़ी, फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकराई…. ओडिशा हादसे की पूरी कहानी

Published on

बालासोर,

ओडिशा के बालासोर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है जिसमें अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों लोग बुरी तरह घायल है. स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.यह रेल हादसा शुक्रवार की शाम को हुआ है. बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई. हालांकि अब इस दुर्घटना को लेकर ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बड़ा जानकारी दी है.

उन्होंने कहा है कि इस हादसे में कुल 3 ट्रेनें शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस की 7 बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं. ऐसा लगता है कि मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी होगी.राज्य के प्रमुख सचिव ने हादसे को लेकर बताया कि पहले दुरंतो एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकराई और फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस पीछे से आ गई जिससे यह हादसा और भयावह हो गया.

बालासोर मेडिकल कॉलेज में 10 यात्रियों को भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक हादसे में जख्मी 132 यात्रियों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती करा दिया गया है. फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है. इसके अलावा 32 लोगों की एनडीआरएफ की एक और टीम रेस्क्यू के लिए भेज दी गई है.

वहीं ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 50 एंबुलेंस को लोगों को ले जाने के लिए लगाया गया है लेकिन घायलों की संख्या बहुत ज्यादा है. इसलिए घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़ी संख्या में बसें जुटाई जा रही हैं.

राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश
विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने जानकारी दी कि हादसे वाली जगह पर तलाशी और बचाव अभियान के लिए कई टीमों को लगाया गया है. वहीं बालासोर कलेक्टर को भी सभी जरूरी व्यवस्था करने के लिए मौके पर पहुंचने को कहा गया है. राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद के लिए एसआरसी को भी सूचना दे दी गई है.

बालासोर मेडिकल कॉलेज में 10 यात्रियों को भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक हादसे में जख्मी सैकड़ों यात्रियों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती करा दिया गया है. फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है.ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 50 एंबुलेंस को लोगों को ले जाने के लिए लगाया गया है लेकिन घायलों की संख्या बहुत ज्यादा है. इसलिए घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़ी संख्या में बसें जुटाई जा रही हैं.

हादसे पर रेलवे ने क्या कहा ?
रेलवे ने एक बयान में कहा, ट्रेन नंबर 12841 चेन्नई सेंट्रल से शालीमार जा रही थी. ये ट्रेन 2 जून दोपहर 3.30 बजे शालीमार के लिए रवाना हुई. शाम 8.30 बजे खड़गपुर डिवीजन के तहत आने वाले बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई. अप और डाउन दोनों ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है.

रेलवे ने कहां-कहां हेल्पलाइन नंबर जारी किए
हावड़ा- 033 – 26382217
खड़गपुर- 8972073925, 9332392339
बालासोर- 8249591559, 7978418322
शालीमार (कोलकाता) – 9903370746
– रेलमदद- 044- 2535 4771

5 ट्रेनों को रद्द किया गया
चेन्नई में कंट्रोल ऑफिस और स्पेशल बूथ खोला गया है. वहां हेल्प लाइन नंबर 044- 25330952, 044-25330953 और 044-25354771 पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं, हादसे के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से अभी तक 5 ट्रेनों को रद्द किया गया है. पुरी एक्सप्रेस 12837, यशवंतपुर एक्सप्रेस 12863, संतरागाछी पुरी स्पेशल 02837, शालीमार-संबलपुर 20831, चेन्नई मेल 12839 को रद्द किया गया है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...