7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्य'कठपुतली है EC, बीजेपी को कल ही मिल गई थी जानकारी', झारखंड...

‘कठपुतली है EC, बीजेपी को कल ही मिल गई थी जानकारी’, झारखंड में चुनाव की घोषणा से पहले JMM का आरोप

Published on

नई दिल्ली

चुनाव आयोग आज झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस है। इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी को आज होने वाले ऐलान से पहले ही इसकी जानकारी मिल गई थी। जेएमएम नेता मनोज पांडेय ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेताओं को कल ही चुनाव के ऐलान की जानकारी मिल गई थी। उन्होंने चुनाव आयोग को कठपुतली भी बताया है।

हिमंत ने भी दिया था बयान
मनोज पांडेय ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा कल एक बयान दिया था कि आज चुनाव की घोषणा होने वाली है। वैसे तो हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहते हैं लेकिन इसकी जानकारी बीजेपी नेताओं को कल ही हो गई थी। मनोज पांडेय ने कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या बीजेपी नेताओं के इशारे पर चुनाव आयोग काम करता है?

बता दें कि झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं। विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। इससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करानी है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में भी विधानसभा की 288 सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है। महाराष्ट्र में कल ही कैबिनेट बैठक में मुंबई के 5 नाकों को टोल फ्री करने पर मुहर लगाई गई है। इसे शिंदे सरकार का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है।

महाराष्ट्र और झारखंड में कब हुए थे चुनाव?
2019 में महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव कराए गए थे। तब 21 अक्तूबर को वोटिंग हुई थी और 24 अक्तूबर को नतीजे घोषित हुए थे। वहीं झारखंड में 5 चरणों में चुनाव कराए गए थे। पहले फेज की 30 नवंबर, दूसरे फेज की 7 दिसंबर, तीसरे फेज की 12 दिसंबर, चौथे फेज की 16 दिसंबर और पांचवें फेज की 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी. आयोग ने 23 दिसंबर को रिजल्ट जारी किया था। इस बार महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में बीजेपी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। इसका मुकाबला महा विकास अघाड़ी से होगा। इसमें कांग्रेस के अलावा शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एनसीपी-एसपी) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।

 

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...