10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालभोपाल में डूंगरिया डैम के पास वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी...

भोपाल में डूंगरिया डैम के पास वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे सेना के 6 जवान

Published on

भोपाल

वायुसेना के एयर शो के अगले दिन सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। यह लैंडिंग भोपाल से सटे डूंगरिया बांध के पास हुई है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, यह एएलएच एमके-III हेलीकॉप्टर है। यह प्रशिक्षण मिशन पर था। उड़ान भरने के बाद इसमें कुछ तकनीकी खराबी आई है। इसके बाद सेफ लैंडिंग करवाई गई है। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार इस हेलीकॉप्टर में छह जवान सवार थे। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग डूंगरिया बांध के पास एक खाली जमीन पर करवाई है। एयरफोर्स की टेक्निकल टीम वहां पहुंचकर मदद पहुंचा रही है। हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ काफी उमड़ गई है। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यह हेलीकॉप्टर भोपाल से चकेरी तक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। जिस जगह पर इमरजेंसी लैडिंग हुई है, वह भोपाल एयरपोर्ट से 50 किमी की दूरी पर है। किसी को कई नुकसान नहीं पहुंचा है।

वहीं, जवान खेत में टेक्निकल टीम का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर के जरिए ट्रेनिंग होती थी। उड़ान भरने के बाद ही तकनीकी दिक्कत सामने आने लगी थी। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की सेफ लैंडिंग करवाई है। इसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...