11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र में फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा, लेकिन इस...

एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र में फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा, लेकिन इस बार नरम रहा रुख, क्या बोले तुर्की के राष्ट्रपति?

Published on

संयुक्त राष्ट्र

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाया है। हालांकि इस बार उनकी भाषा का रुख नरम रहा। उन्होने कहा कि भारत और पाकिस्तान को इस मुद्दे को बातचीत से सुलझाना चाहिए। इससे क्षेत्र में स्थिरता आएगी। उन्होंने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, ‘कश्मीर में शांति से जुड़ा डेवलपमेंड दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के जरिए कश्मीर में स्थायी शांति की स्थापना से होगा।’

उन्होंने कहा, ‘तुर्किए इस दिशा में उठाए जाने वाले कदम का समर्थन जारी रखेगा।’ एर्दोगन का यह बयान उनके पुराने बयानों की अपेक्षा काफी हल्का है। साल 2020 में एर्दोगन ने कश्मीर को एक ज्वलंत मुद्दा बताया था। इसके साथ उन्होंने अनुच्छेद 370 को खत्म करने को लेकर भारत की आलोचना भी की थी। वहीं पिछले साल उन्होंने जोर देकर कहा था कि संयुक्त राष्ट्र रिजोल्यूशन अपनाए जाने के बावजूद, कश्मीर अभी भी घिरा हुआ है और 80 लाख लोग फंसे हुए हैं।

इजरायल के पीएम से मिले एर्दोगन
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को पहली बार व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की, जो एक बड़ा मील का पत्थर है। दोनों देश धीरे-धीरे अपने संबंधों को सुधार रहे हैं। इजरायल और तुर्की के बीच एक समय संबंध काफी तनावपूर्ण थे। 2010 में तुर्की के एक जहाज पर हमला हुआ था। इसके बाद इजरायल के राजदूत को निष्कासित कर दिया गया था। इसमें तुर्की के 10 नागरिक मारे गए थे। बाद में 2016 में एक बार फिर संबंध शुरू हुए।

भारत का UNSC के लिए समर्थन
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन जब जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए तो उन्होंने एक हैरान करने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा था कि अगर भारत UNSC का फुल मेंबर बनता है तो उन्हें खुशी होगी। UNSC में अमेरिका, यूके, चीन, फ्रांस और रूस पांच स्थायी सदस्य हैं। इन देशों के पास वीटो पावर है। तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा था कि दुनिया इन पांच देशों से ज्यादा बड़ी है। हालांकि इसके साथ उन्होंने कहा कि सभी 195 देशों को सिक्योरिटी काउंसिल का सदस्य बनने का मौका मिलना चाहिए।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...