17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यलोकसभा चुनावों के नतीजों से पहले ही 'महायुति' में घमासान, राज ठाकरे...

लोकसभा चुनावों के नतीजों से पहले ही ‘महायुति’ में घमासान, राज ठाकरे को झटका देते हुए BJP-शिवसेना ने उतारे प्रत्याशी

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों के नतीजों से पहले मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) ने विधान परिषद के चुनावों में कोकण सीट से उम्मीदवार का ऐलान किया था। बीजेपी ने मनसे को झटका देते हुए निरंजन डावखरे को फिर से मैदान में उतार दिया है। इसे राज ठाकरे के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। निरंजन लगातार दो बार कोकण स्नातक सीट से जीत चुके हैं। ऐसे में बीजेपी इस सीट पर दावा नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में लोकसभा चुनावों से पहले महायुति में इस सीट को घमासान की स्थिति बन गई है। मनसे और बीजेपी के बाद शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने भी यहां से लड़ने का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनावों में राज ठाकरे की अगुवाई वाली मनसे ने बिना शर्त समर्थन दिया था। इसके बाद राज ठाकरे शिवाजी पार्क की रैली में भी शामिल हुए थे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया था।

महायुति में घमासान: (कोकण स्नातक सीट की स्थिति)
अभिजीत पानसे-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना
निरंजन डावखरे- बीजेपी
संजय मोरे- शिवसेना (शिंदे गुट)
रमेश कीर, कांग्रेस

एनडीए में शामिल हुई थी मनसे
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद राज ठाकरे की मनसे एनडीए में आई थी। उन्होंने बिना शर्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देने का ऐलान किया था, लेकिन राज्य में विधान परिषद चुनावों का ऐलान होने पर मनसे ने कोकण से कैंडिडेट उतार दिया था। अब बीजेपी और शिवसेना के भी मैदान में आने से स्थिति पेचीदा हो गई है। महाविकास आघाड़ी में यह सीट कांग्रेस को मिली है। कांग्रेस ने रमेश कीर को उतारा है। ऐसे में कोकण सीट की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। जब मनसे ने पानसे को उतारा था तब यह चर्चा सामने आई कि क्या बीजेपी अपने सिटिंग विधायक निरंजन डावखरे का टिकट का टिकट काटेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।बीजेपी ने उनके टिकट की घोषणा कर दी। इसके बाद शिवसेना सचिव संजय मोरे को भी कोकण स्नातक चुनाव के लिए उम्मीदवारी तय कर दी है। इसके चलते बीजेपी के अगुवाई वाले महायुति में ही त्रिकोणीय लड़ाई हो गई है।

महाराष्ट्र की चार विधान परिषद सीटाें की स्थिति?

क्रं सं सीट का नाम महायुति कैंडिडेट MVA कैंडिडेट अभी किसका कब्जा
1 मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र किरण शेलार-बीजेपी अनिल परब-शिवसेना यूबीटी विलास पोटनीस (शिवसेना-यूबीटी)
2 कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र निरंजन डावखरे-बीजेपी, संजय मोरे-शिवसेना, अभिजीत पानसे-मनसे रमेश कीर-कांग्रेस निरंजन डावखरे/बीजेपी
3 मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शिवनाथ दराडे-बीजेपी जे एम अभ्यंकर-शिवसेना यूबीटी कपिल पाटिल/लोक भारती
4 नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ऐलान नहीं संदीप गुलवे-शिवसेना यूबीटी) किशोर दराडे/शिवसेना

क्या है महाराष्ट्र विधान परिषद की स्थिति?
महाराष्ट्र विधान परिषद में कुल 78 सीट हैं। जिनमें से शिवसेना(अविभाजित) के 11, एनसीपी (अविभाजित) के नौ, कांग्रेस के आठ और बीजेपी के 22 सदस्य हैं। जनता दल (यूनाइटेड), पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी और राष्ट्रीय समाज पक्ष के एक-एक सदस्य हैं, जबकि चार निर्दलीय हैं। विधान परिषद में 21 सीट रिक्त हैं। रिक्त सीटों में राज्यपाल द्वारा मनोनीत किए जाने वाले 12 सदस्य और स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों द्वारा चुने जाने वाले नौ सदस्य शामिल हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...