16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्य'रावण का अहंकार भी ज्यादा दिन नहीं टिका...', केजरीवाल की हार पर...

‘रावण का अहंकार भी ज्यादा दिन नहीं टिका…’, केजरीवाल की हार पर बीजेपी सांसद का तंज

Published on

लखनऊ,

राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश चुनावों में विपक्षी दलों की हार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अहंकार के कारण आम आदमी पार्टी (AAP) और समाजवादी पार्टी (SP) को करारी हार का सामना करना पड़ा. दिनेश शर्मा ने खासतौर पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया. उन्होंने केजरीवाल के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी कभी दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को हरा नहीं सकती.

बीजेपी सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘रावण का अहंकार भी ज्यादा दिन नहीं टिका, केजरीवाल जी तो फिर भी साधारण इंसान हैं.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ केजरीवाल को हराया बल्कि उनकी पार्टी को भी हरा दिया, उत्तर प्रदेश में उनके घमंडी सहयोगी को भी मिल्कीपुर में करारी हार मिली. श्री राम की लीला अद्भुत है. जय श्री राम!’ दिनेश शर्मा ने इस पोस्ट के साथ केजरीवाल का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें केजरीवाल कह रहे हैं, ‘मोदी जी, आप दिल्ली में AAP को कभी नहीं हरा पाएंगे.’

दिल्ली में 26 साल बाद बीजेपी बनाएगी सरकार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और 26 साल बाद सरकार बनाने जा रही है.

मिल्कीपुर उपचुनाव में भी बीजेपी की जीत
उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर उपचुनाव में भी बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है. बीजेपी के चंद्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद को 60,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराने की ओर बढ़ रहे हैं. मिल्कीपुर सीट 2022 के विधानसभा चुनाव में अयोध्या जिले की एकमात्र सीट थी, जिसे बीजेपी समाजवादी पार्टी से हार गई थी. लेकिन इस बार बीजेपी ने यह सीट भी वापस ले ली. बसपा (BSP) ने इस उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारा था, जबकि कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया था.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this