10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयझूठे बेबुनियाद आरोप... क्या है द्वारका एक्सप्रेस वे जमीन घोटाला जिसमें फंस...

झूठे बेबुनियाद आरोप… क्या है द्वारका एक्सप्रेस वे जमीन घोटाला जिसमें फंस रहे हैं दिल्ली के सचिव नरेश कुमार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार पर द्वारका एक्सप्रेस वे में भूमि अधिग्रहण में हेरफेर के आरोप लगे हैं। नरेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने भूमि अधिग्रहण में हरफेर कर अपने बेटे को 315 करोड़ का फायदा पहुंचाया है। सीएम केजरीवाल ने विजिलेंस विभाग संभाल रहीं मंत्री आतिशी को शिकायत भेजी हैं। इस बीच आरोपों से घिरे सचिव नरेश कुमार को अडिशनल सचिव अश्वनी कुमार का साथ मिला है। उन्होंने ऐसे आरोप को बेबुनियाद और झूठा बताया है। कहा कि मुख्य सचिव का चरित्र हनन किया जा रहा है।

सचिव के बचाव में अतिरिक्त सचिव ने बताया सच
दिल्ली के अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व)/मंडल आयुक्त अश्वनी कुमार ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अश्विनी कुमार ने कहा कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए करनी पड़ी क्योंकि कई तरह की गलतफहमी और झूठ फैलाए जा रहे हैं। इसलिए, यह जरूरी है कि रिकॉर्ड पर जो तथ्य हैं, उन्हें आपके सामने प्रस्तुत किया जाए और सच्चाई लोगों तक पहुंचे। झूठ यह है कि मुख्य सचिव का चरित्र हनन किया जा रहा है, उन पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।

क्या है पूरी कहानी जानिए?
असल में दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण की जानी थी। आज से 5 साल पहले 2018 में बमनोली गांव में 19 एकड़ के भूखंड का अधिग्रहण करने के लिए 41.5 करोड़ का मुआवज तय हुआ था। लेकिन उसी साल तब के डीएम हेमंत कुमार ने मुआवजे की रकम बढ़ा दी और उसे 353 करोड़ कर दिया। मतलब सीधे रकम 9 गुना तक बढ़ गई।

नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को इसमें दाल में कुछ काला लगा। ऑडिट कराया गया तो पता चला कि एक किलोमीटर की लागत 18 करोड़ रुपये से बढ़कर 251 करोड़ आने लगी। 41.5 करोड़ के मुआवजे की बात करें तो दो व्यापारी सुभाष कुथुरिया और विनोद कुथुरिया को जाना था। जमीन उनके नाम पर थी। सुभाष कुथुरिया के दामाद अमन सरीन जिस कंपनी का मालिक है, उसी कंपनी में मुख्य सचिव नरेश कुमार का बेटा काम करता है। आरोप है कि नरेश कुमार का बेटा इसके अलावा 3 कंपनियों में डायरेक्टर के पद पर है और वह सभी सुभाष कुथुरिया की कंपनी से जुड़ी हुई हैं। आरोप है कि 353 करोड़ का फायदा ऐसे ही नरेश कुमार के बेटे पर लगा है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...