12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना के खौफ से मचा हड़कंप, ऑस्ट्रेलिया से आए 4 टूरिस्ट मिले...

कोरोना के खौफ से मचा हड़कंप, ऑस्ट्रेलिया से आए 4 टूरिस्ट मिले पॉजिटिव

Published on

जयपुर,

ऑस्ट्रेलिया से भारत घूमने आए चार टूरिस्ट राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ये सभी टूरिस्ट सवाई माधोपुर के होटल में रुके थे. यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. चारों यात्रियों को सवाई माधोपुर से जयपुर लाया गया है. जहां इन्हें राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में निगरानी में रखा गया है.

RUHS हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ अजीत सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर में चार ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद उन्हें यहां लाया गया.सभी को निगरानी में रखा गया है. चार में से तीन यात्रियों में कोरोना के लक्षण मिले हैं. जबकि एक यात्री को सर्दी है. राजस्थान में बुधवार को कोरोना के 11 केस मिले हैं. इनमें से 5 उदयपुर, तीन भीलवाड़ा, 2 जयपुर और 1 राजसमंद में मिला है. राज्य में अभी 56 एक्टिव केस हैं.

महाराष्ट्र में भी पैर पसार रहा कोरोना
उधर, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है. बुधवार को राज्य में 176 केस मिले हैं. 155 दिन बाद राज्य में इतने केस मिले हैं. हालांकि इस दौरान कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई. इससे पहले मंगलवार को राज्य में 155 केस मिले थे, जबकि 2 लोगों की जान कोरोना से गई थी. राज्य में अब तक कोरोना के 81,38,829 केस मिले हैं, जबकि 1,48,426 लोगों की जान जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 51 मरीज ठीक हुए हैं.महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 7,720 कोरोना टेस्ट हुए.

महाराष्ट्र में कहां कितने केस मिले
मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे इलाके में कोरोना के 75 नए केस मिले थे. जबकि मुंबई में 49, नाशिक में 13, नागपुर में 8 और कोल्हापुर में 5 केस सामने आए. वहीं, औरंगाबाद, अकोला में दो-दो और लातूर में 1 केस मिला. राज्य में एक्टिव केस 750 से ज्यादा हो गए हैं.सबसे ज्यादा एक्टिव केस पुणे में 206 हैं. जबकि इसके बाद मुंबई का नंबर आता हैं, जहां 144 कोरोना मरीज हैं. वहीं, ठाणे में 98 एक्टिव केस हैं. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 5,166 कोरोना टेस्ट किए गए. राज्य में रिकवरी रेट 98.17% है. जबकि मृत्यु दर 1.82% है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...