7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeभोपालमहिला कांस्टेबल दीपिका कोठारी बनेगी पुरुष, शिवराज सरकार ने दी जेंडर चेंज...

महिला कांस्टेबल दीपिका कोठारी बनेगी पुरुष, शिवराज सरकार ने दी जेंडर चेंज करने की अनुमति

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश सरकार ने रतलाम जिले में पदस्थ एक महिला कांस्टेबल को उसके इच्छा अनुसार पुरुष बनने की अनुमति प्रदान कर दी है. इस अनोखे फैसले को लेकर गृह विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है, जिसमें महिला पुलिस कांस्टेबल को लिंग परिवर्तन की अनुमति दी गई है.

गृह विभाग के आदेश के अनुसार, रतलाम जिले की महिला पुलिस कांस्टेबल दीपिका कोठारी को उसकी जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर के कारण पुरुष बनने की अनुमति दी गई है. इस निर्णय का आधार मनोचिकित्सक डॉ. राजीव शर्मा की रिपोर्ट है. उन्होंने महिला कांस्टेबल की इच्छा को पुष्टि की. दीपिका कोठारी ने 2021-22 में लिंग परिवर्तन के लिए आवेदन दिया था.

शपथ पत्र देकर लिंग परिवर्तन की जाहिर की थी इच्छा
दीपिका कोठारी राज्य सरकार को एक शपथ पत्र देकर लिंग परिवर्तन की इच्छा जाहिर की थी. उनके आवेदन के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने विधि विभाग से सलाह ली और उन्हें पुरुष बनने की अनुमति देने का फैसला लिया है. वहीं, गृह विभाग से जारी आदेश में लिखा गया है कि लिंग परिवर्तन से पुरुष बनने के बाद, दीपिका को महिला कर्मचारी के रूप में मिल रहे सभी लाभ और सुविधाएं प्राप्त नहीं होंगी.

साल 2021 में महिला कांस्टेबल चेंज कराया था जेंडर
बता दें कि इससे पहले भी साल 2021 में मध्य प्रदेश में गृह विभाग ने एक महिला कांस्टेबल को उसका जेंडर बदलकर पुरुष बनने की मंजूरी दी थी. प्रदेश में इस तरह का पहला मामला था. महिला कांस्टेबल ने पुलिस मुख्यालय को साल 2019 में जेंडर चेंज का आवेदन भेजा था, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले में गृह विभाग से अनुमति के लिए मार्गदर्शन मांगा था. गृह विभाग ने परामर्श के बाद 1 दिसंबर 2021 को पुलिस मुख्यालय को महिला कांस्टेबल को जेंडर चेंज करने की अनुमति प्रदान करने के निर्देश दे दिए थे.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this