11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराष्ट्रीयनाबालिग की पहचान उजागर करने वाले के खिलाफ दर्ज हो FIR, DCW...

नाबालिग की पहचान उजागर करने वाले के खिलाफ दर्ज हो FIR, DCW का दिल्ली पुलिस को नोटिस

Published on

नई दिल्ली

भारतीय रेसलर्स और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निवर्तमान प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के बीच चल रहे विवाद में हर रोज एक नया मोड़ रहा है। बयानबाजी का दौर धरने के 37 दिन बाद भी जारी है। बृजभूषण सिंह के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज की गई है उसमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का आरोप है कि नाबालिग की पहचान उजागर करने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुधवार को पुलिस को नोटिस जारी कर भाजपा सांसद तथा भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली नाबालिग पहलवान की पहचान उजागर करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की । यह शख्स खुद को लड़की का चाचा बता रहा है और उन्होंने बयान दिया था कि लड़की बालिग है।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करके दी जानकारी
मालीवाल ने ट्वीट किया, “एक आदमी खुद को बृज भूषण के खिलाफ शिकायत देने वाली नाबालिग बच्ची का चाचा बताकर, उसके काग़ज़ात प्रेस में दिखाकर लड़की की पहचान उजागर कर रहा है। मैं पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। इस आदमी के खिलाफ पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज हो। क्या इसलिए ही बृजभूषण को खुला छोड़ रखा है ताकि पीड़िता पर दबाव बना सके?”

बृजभूषण पर पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज की गई है FIR
डीसीडब्ल्यू के मुताबिक, एक नाबालिग लड़की सहित कुछ महिला पहलवानों ने आरोप लगाया है कि सिंह ने उनका यौन उत्पीड़न किया। मामले में उनके खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। आयोग ने कहा कि सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है जिसमें नाबालिग शिकायतकर्ता का चाचा होने का दावा करने वाला एक व्यक्ति उसकी पहचान बताता है।

ऐसा करना यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अपराध है। डीसीडब्ल्यू ने कहा कि पुलिस लड़की की पहचान उजागर करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करे और इसकी एक प्रति तथा अन्य विवरण प्रदान करे। आयोग ने पुलिस को छह जून को दोपहर 12 बजे पेश होने के लिए कहा है।

 

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...