16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयबृजभूषण सिंह के खिलाफ दर्ज होगी FIR, दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट...

बृजभूषण सिंह के खिलाफ दर्ज होगी FIR, दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

Published on

शिकायत दर्ज करने के एक हफ्ते बाद दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार 28 अप्रैल 2023 को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि वह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करेगी। बृजभूषण शरण सिंह पर एक नाबालिग समेत सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा है।

सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने शीर्ष अदालत को बताया कि हम आज एक प्राथमिकी दर्ज करेंगे। इस पर बृजभूषण शरण सिंह की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल एसजी मेहता ने कहा, अब तो कुछ बचा ही नहीं। वहीं, पहलवानों की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने एक सीलबंद लिफाफा दिया। उन्होंने कहा, मैं एक विशेष टास्क फोर्स की मांग करता हूं। मुख्य आरोपी पर धारा 302 (हत्या के मामले) समेत 40 केस दर्ज हैं। मैं याचिकाकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हूं।

सॉलिसिटर जनरल ने कहा, इसे पुलिस कमिश्नर पर छोड़ दें..सभी चिंताओं का समाधान किया जा सकता है। कपिल सिब्बल ने कहा, इसकी निगरानी एक रिटायर्ड जज करें.. ये वो लड़कियां हैं जो यहां देश के लिए खेली हैं। आपको मुझसे सहमत होना चाहिए।

मौजूदा समय के कुछ शीर्ष भारतीय पहलवान पिछले रविवार 23 अप्रैल 2023 से राजधानी में जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। शीर्ष पहलवानों में टोक्यो 2020 के पदक विजेता बजरंग पूनिया, रियो 2016 की पदक विजेता साक्षी मलिक और विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगट शामिल हैं।

पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों को धमकाने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस बीच, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और अभिनव बिंद्रा समेत भारतीय खेल बिरादरी ने पहलवानों का समर्थन करते हुए न्याय सुनिश्चित करने के साथ ‘त्वरित कार्रवाई’ की मांग की।

ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के अलावा, मुक्केबाज निकहत जरीन, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, इरफान पठान, मदन लाल और नवजोत सिंह सिद्धू ने भी पहलवानों का समर्थन किया।

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...