11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालजंगल में आपस में भिड़ गए चार चीते, नामीबिया से आया चीता...

जंगल में आपस में भिड़ गए चार चीते, नामीबिया से आया चीता अफ्रीकी पर पड़ा भारी, जानें कौन हुआ घायल

Published on

श्योपुर

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थिति कूनो नेशनल पार्क में चीते आपस में भिड़ गए हैं। कूनो के खुले जंगल में छोड़े गए अग्नि-वायु और गौरव-शौर्य के बीच फाइट हुई है। बताया जा रहा है कि इस फाइट में अग्नि चीते को चोट आई है। घायल चीते का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। बता दें कि गौरव और शौर्य नामीबिया से लाए गए चीते हैं जबकि अग्नि और वायु दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे। अग्नि और वायु की गिनती कूनो के तेज तर्रार चीतों में होती है।

जानकारी के अनुसार, जंगल में अग्नि और वायु अक्सर एक साथ दिखाई देते हैं। वहीं, गौरव और शौर्य सगे भाई हैं। कूनो नेशनल पार्क से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को चीतों के बीच आपस में फाइट हो गई। अग्नि और वायु ने गौरव और शौर्य पर हमला बोल दिया। जिसके बाद गौरव और शौर्य ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें अग्नि चीता घायल हो गया है। वहीं, वायु को हल्की चोट आई हैं।

बाड़े में साथ थे अग्नि और वायु
सीसीएफ ने कूनो के फाइट की जानकारी देते हुए कहा कि इस हमले में वायु को हल्की चोट आई हैं। उन्होंने बताया कि अग्नि और वायु बड़े बाड़े में एक साथ क्वारेंटाइन किया गया था। उन्होंने बताया कि अग्नि और वायु चीते हमेशा एक साथ रहते हैं। दोनों अक्सर एक साथ जंगल में शिकार भी करते हैं। दोनों साथ में ही मिलकर दूसरे जानवरों पर हमला करते हैं।

कूनो पार्क के प्रबंधन में उठ रहे हैं सवाल
बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में अब तक तीन शावकों समेत छह चीतों की मौत हो गई है। अब चीतों की आपसे में भिड़त के बाद एक चीता घायल हुआ है। जिसके बाद कूनो नेशनल पार्क के प्रबंधन और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पार्क प्रशासन का कहना है कि जंगल में चीतों को छोड़ दिया गया है। घायल चीते की निगरानी लगातार की जा रही है।

पीएम मोदी ने कूनो में छोड़े थे चीते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सिंतबर को अपने जन्मदिन के मौके पर कूनो पार्क में चीतों को छोड़ा था। पहली खेप में नीमीबिया से (5 मादा और 3 नर) चीतों को लाया गया था। भारत में विलुप्त हो रहे चीतों के लिए प्रोजेक्ट चीते की शुरुआत की गई थी। इसी कड़ी में नीमिबिया के बाद फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए थे। चीतों को क्वारेंटाइन करने के बाद जंगल में छोड़ा गया था।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...