18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी... जयशंकर के पाकिस्तान पहुंचते ही...

आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी… जयशंकर के पाकिस्तान पहुंचते ही बिलावल भुट्टो ने दिया बड़ा बयान

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने एससीओ समिट में हिस्सा लेने इस्लामाबाद पहुंचे भारत के विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर का स्वागत किया है। पूर्व विदेश मंत्री और पाकिस्तान की राजनीति का अहम चेहरा बिलावल ने कहा कि जयशंकर हमारे मेहमान हैं और उनका पूरा सत्कार किया जाना चाहिए। हालांकि बिलावल ने भारत के साथ द्विपक्षीय बातचीत ना होने पर निराशा भी जताई। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान को बातचीत करनी चाहिए। खासतौर से जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर दोनों देश बात करें क्योंकि ये दोनों मुल्कों की साझा परेशानी है। अगर हम इन मुद्दों को नदरअंदाज करेंगे तो मामले हल नहीं होंगे।

पाकिस्तान के टीवी चैनल आरवाई न्यूज से बिलावल भुट्टो ने कहा, ‘बातचीत जरूरी है, आज हो या कल बात तो करनी है। मतभेदों पर दोनों देशों की अपनी-अपनी राय है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान और भारत जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित देश हैं। आतंकवाद भी एक सच है। चाहे भारत पाकिस्तान को दोषी ठहराएं या हम रॉ को दोषी ठहराएं लेकिन ये एक मुद्दा है। ऐसे में अगर हम बात करते हैं तो किसी तरह एक आम बिंदु पर पहुंचेंगे और भारतीय और पाकिस्तानी लोगों की जिंदगी को बचाने में हम कामयाब होंगे।’

पाक मीडिया से बात करें जयशंकर: बिलावल
बिलावल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर अगर हम बातचीत नहीं करेंगे तो दोनों देशों का भविष्य हमें माफ नहीं करेगा। हमें बैठकर इस पर हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए। बिलावल ने यह भी कहा कि भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर को पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए उसके सवालों का जवाब देना चाहिए। बिलावल ने कहा कि 2023 में जब वह एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए भारत गए थे तो इंडियन मीडिया से बात करते हुए उसके सवालों का जवाब दिया था।

बिलावल ने इस दौरान ये भी कहा कि भारतीय विदेश मंत्री पाकिस्तान पर आतंकवाद के आरोप लगा सकते हैं। भारतीय नेताओं की ओर से इस तरह की बात की जा सकती है लेकिन मेजबान होने के नाते पाकिस्तान को जवाबी प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। पाकिस्तान को एससीओ बैठक को सफल बनाने पर ध्यान देना चाहिए और मेहमानों का ध्यान रखना चाहिए।शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन दो दिन (15-16 अक्टूबर) तक इस्लामाबाद में होगा। शिखर सम्मेलन में मेजबान पाकिस्तान के अलावा भारत, चीन, रूस, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधि पहुंचे हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...