12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयतिहाड़ में गैंगवार: सुबह-सुबह झगड़ा, टुंडा ने टिल्लू के पेट में रॉड...

तिहाड़ में गैंगवार: सुबह-सुबह झगड़ा, टुंडा ने टिल्लू के पेट में रॉड घोंपकर मार डाला

Published on

नई दिल्ली

तिहाड़ जेल के भीतर एक बार फिर से गैंगवॉर की खबर है। गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हत्या हो गई है। टिल्लू पर जेल में बंद बदमाश योगेश टुंडा ने लोहे की रॉड से बने सुए से हमला किया। टिल्लू को इलाज के लिए पश्चिमी दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने टिल्लू को मृत घोषित कर दिया। टिल्लू रोहिणी कोर्ट में हुई फायरिंग मामले में मुख्य साजिशकर्ता था। रोहिणी कोर्ट शूटआउट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी मारा गया था।

जेल में चार लोगों ने किया हमला
33 वर्षीय टिल्लू ताजपुरिया तिहाड़ जेल की हाई रिस्क वॉर्ड में ग्राउंड फ्लोर पर बंद था। टिल्लू पर सुबह करीब 6.15 मिनट पर जेल में ही बंद चार बदमाशों दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेंद्र और रियाज खान ने सुए से हमला कर दिया। इन लोगों ने लोहे की रॉड से सुआ बनाया था। घायल अवस्था में टिल्लू को अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले जेल में ही प्रिंस तेवतिया नाम के बदमाश की हत्या की गई थी।

बाहरी दिल्ली में था टिल्लू का दबदबा
सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया, दिल्ली में अलीपुर के पास ही ताजपुर गांव का रहने वाला था। ये कुख्यात गैंगस्टर बाहरी दिल्ली और हरियाणा से अपना गैंग चलाता था। टिल्लू ने दिल्ली की मंडोली जेल में बैठे-बैठे ही गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करवा दी थी। उसने रोहिणी कोर्ट में अपने शूटर भेजकर इस हत्या को अंजाम दिलावाया था। हालांकि, पुलिस ने दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया था। टिल्लू ने अपने साथ पवन की हत्या का बदला लेने के लिए ही गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करवाई थी।

जितेंद्र गोगी से थी अदावत
टिल्लू ताजपुरिया की गैंगस्टर जितेंद्र गोगी से भी अदावत थी। कभी जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया जिगरी दोस्त हुआ करते थे। दोनों दिल्ली के श्रद्धानंद कॉलेज में साथ पढ़ते थे। साल 2013 में कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से दोनों की बीच दुश्मनी की शुरुआत हुई। जितेंद्र अलीपुर गांव का रहने वाला था। दोनों के बीच दोस्ती में जब दरार आ गई तो दोनों ने अलग-अलग मिलकर वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। टिल्लू आगे चलकर नीरज बवानिया सिंडिकेट का हिस्सा हो गया। कुलदीप फज्जा और रोहित भी टिल्लू गैंग के ही मेंबर थे। साल 2018 में बुराड़ी इलाके में टिल्लू गैंग ने एक गैंगवॉर के अंजाम दिया था। इसमें तीन लोगों की मौत हुई थी जबकि 5 लोग घायल हुए थे। इसमें जितेंद्र गोगी का नाम सामने आया था।

तिहाड़ से चला रहा था गैंग
दिल्ली में कुख्यात गैंगस्टर नीतू दाबोदिया की साल 2013 में एनकाउंटर में मौत हो गई थी। इसके बाद दिल्ली का डॉन कहलाने वाला नीरज बवानिया भी जेल चला गया। इसके बाद से टिल्लू और गोगी के बीच वर्चस्व की जंग तेज हो गई थी। जितेंद्र गोगी की मौत के बाद टिल्लू का दबदबा बढ़ गया था। टिल्लू को पुलिस ने साल 2016 में अरेस्ट किया गया था। इसके बाद से वह तिहाड़ से ही अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा था। इस बीच खबर थी कि टिल्लू को तिहाड़ में मारने की साजिश पहले भी असफल हो गई थी। लॉरेन्स बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग मिलकर टिल्लू की हत्या की फिराक में थे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...