5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयगैंगवार या राज छुपाने की कोशिश... IPS ने अतीक मर्डर पर उठाए...

गैंगवार या राज छुपाने की कोशिश… IPS ने अतीक मर्डर पर उठाए ऐसे सवाल, उबल गया ट्विटर

Published on

प्रयागराज

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में उत्तर प्रदेश में राजनीतिक चर्चा को बढ़ा दिया है। तीन हत्यारों के सरेआम मोतीलाल नेहरू मंडल अस्पताल परिसर में अतीक और अशरफ को गोली मारने की घटना ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी है। #AtiqueAhmed से लेकर #YogiAdityanath, #AshrafAhmed, #Prayagraj तक सोशल मीडिया के ट्रेंड में लगातार बना हुआ है। बड़ी संख्या में लोग इन हैशटैग पर ट्वीट कर रहे हैं। घटना पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। ट्विटर पर जम्मू- कश्मीर के पूर्व राज्यपाल शेश पाल वैद्य का एक ट्वीट खासा वायरल हो रहा है। इस ट्वीट के जरिए अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के पीछे साजिश की बात के संकेत उन्होंने दिए हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी के अतीक और अशरफ की हत्या के बाद राज को दफन होने संबंधी संकेतों ने बहस को एक नई दिशा दे दी है। इस पर बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

एसपी वैद्य ने क्या ट्वीट किया?
जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने अपने ट्वीट में लिखा है कि माफिया डॉन और गैंगस्टर अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ प्रयागराज में एक हमले में मारे गए। उनकी आपराधिक गतिविधियों की जड़ें कितनी गहरी हैं कि उन्हें पुलिस हिरासत में और मीडिया के कैमरों के सामने बेरहमी से मार गिराया गया? ये हमलावर किसके आपराधिक राज की रक्षा कर रहे थे? यूपी पुलिस की ओर से इस मामले में गंभीर जांच की आवश्यकता है। आईपीएस एसपी वैद्य के ट्वीट ने साजिश के तारों को लेकर जो संकेत दिए हैं, उस दिशा में जांच जरूर आगे बढ़ेगी। दरअसल, एसपी वैद्य का संकेत गंभीर है। उनके बयान की चर्चा इसलिए कि उन्होंने आतंक फैलाने वालों को लेकर बड़ी कार्रवाई जम्मू कश्मीर में की थी। उनके समय में चलाया गया ऑपरेशन ऑलआउट जम्मू कश्मीर में आतंक की कमर तोड़ने में कारगर रहा। ऐसे में उनकी बातों पर लोग गौर करते हैं। उनके ट्वीट पर आ रही प्रतिक्रियाएं भी इसका प्रमाण हैं।

ट्वीट पर आ रही हैं तरह-तरह की प्रतिक्रिया
एसपी वैद्य के ट्वीट पर लेफ्टिनेंट जनरल(रिटायर्ड) एचएस पराग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि पुलिस हिरासत में हत्या हो गई? कानून लागू करने वाले अपराधियों से भी बदतर दिखते हैं। यह शासन प्रणाली को कमजोर करते हैं और जड़ों पर इनका शासन हो जाएगा। एक और ट्वीट में युवाओं के घटना में शामिल होने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी कि बेरोजगार युवा धार्मिक जुलूसों को लीड करते हैं। पवित्र जानवरों की रक्षा करते हैं। धर्मांतरण को रोकते हैं। अंतर्धार्मिक विवाहों को रोकते हैं। अब यही हिट स्क्वॉड के रूप में कार्य कर रहे हैं। ये वानाबे फ्रेंकस्टीन जल्द ही अपने रचनाकारों पर फिदा हो जाएंगे। एक कट्टा और 10 हजार रुपए काफी होंगे।

रिटायर्ड सरकारी अधिकारी अरविंदर सिंह कपूर ने एसपी वैद्य के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा कि राज तो बहुत होते हैं। अपराधियों के पास कई प्रकार के राज होते हैं।फारूक अहमद मलिक ने ट्वीट को कोट करते हुए लिखा कि सर, क्या कहानी है? इसके लेखक आप हैं। साजिश किसने रची, सब जानते हैं। वैसे भी यह हरकत प्रशासन पर काला धब्बा है।

प्रकाश सिंह ने ट्वीट को कोट करते हुए लिखा कि सर वो जो भी हैं, वर्दी में होने के समय पुलिसकर्मियों का कर्तव्य है कि वे सुरक्षा दें। लेकिन, वे भाग जाते हैं। यह यूपी के मुख्यमंत्री, शीर्ष नेतृत्व और यूपी पुलिस के लिए आपदा का समय है। आज अपराधी, लेकिन कल निर्दोष पुलिसकर्मी या नागरिक भी हो सकते हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...