12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यगौरव गोगोई की पत्नी के ISI से संबंध, हिमंत बिस्वा सरमा का...

गौरव गोगोई की पत्नी के ISI से संबंध, हिमंत बिस्वा सरमा का आरोप; कांग्रेस नेता ने करारा जवाब दिया

Published on

नई दिल्ली

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए उनकी पत्नी की विदेशी नागरिकता और उनके अतीत में पाकिस्तान में काम करने को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं, गोगोई ने बुधवार को इसे 2026 के असम विधानसभा चुनाव से पहले की राजनीति करार दिया।

गौरव की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई, जो मूल रूप से यूके की हैं और जलवायु नीति में काम करती हैं। उनको लेकर असम के मुख्यमंत्री सरमा ने बुधवार सुबह एक्स पर पोस्ट किया कि भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों को विदेशियों से शादी करने और अपने जीवनसाथी को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति लेने की आवश्यकता होती है।

उन्होंने लिखा कि हालांकि, किसी सांसद के विदेशी जीवनसाथी को 12 साल तक विदेशी नागरिकता बनाए रखने की अनुमति देना बहुत लंबा समय है। राष्ट्र के प्रति वफादारी को हमेशा सभी विचारों से ऊपर रखा जाना चाहिए।

असम सीएम का यह बयान कुछ सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा एलिजाबेथ गोगोई के बारे में चिंता जताए जाने के बाद आया है। जिन्होंने 2011 से 2015 के बीच जलवायु विकास और ज्ञान नेटवर्क (सीडीकेएन), एशिया में काम करने के दौरान पाकिस्तान में भी काम किया था।

हिमंता ने दोपहर में अपने आरोपों को आगे बढ़ाते हुए पोस्ट किया कि आईएसआई से संबंधों, युवाओं को ब्रेनवॉश करने और कट्टरपंथी बनाने के लिए पाकिस्तानी दूतावास में ले जाने तथा पिछले 12 वर्षों से भारतीय नागरिकता लेने से इनकार करने के आरोपों के बारे में गंभीर सवालों के जवाब दिए जाने की आवश्यकता है।

वहीं, कांग्रेस नेता गोगोई ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए आरोपों को हंसी में टाल दिया। साथ ही कहा कि उन्हें जनता की अंतरात्मा पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर इस तरह की बातें चुनाव के करीब आने के दौरान ही आती हैं। पिछली बार जब मैं जोरहाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहा था, तो चुनाव से करीब एक महीने पहले ये सवाल आने लगे थे। ‘उसने दूसरे देश की महिला से शादी क्यों की? क्या उसे असम में कोई महिला नहीं मिल पाई?’ ये ‘मसाला’ बातें चुनाव के आसपास आती हैं। लेकिन इस बार चुनाव करीब भी नहीं हैं। गोगोई ने सरमा पर आरोप लगाया कि उन्हें इस बात पर “संदेह” है कि 2026 में उन्हें भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुना जाएगा या नहीं। बता दें, असम विधानसभा चुनाव होने में अभी एक साल बाकी है।

सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा द्वारा टीवी न्यूज़ चैनल और डिजिटल पोर्टल सहित मीडिया नेटवर्क की मालिक होने पर कटाक्ष करते हुए गोगोई ने कहा कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की एजेंट है, तो मैं एक भारतीय एजेंट (RAW) हूं और भारत जीतेगा… मैं उनसे क्या बहस करूंगा? मेरी पत्नी का अपना कोई चैनल नहीं है, जहां हम इस गलत सूचना को तोड़ सकें। हमारे पास अपना पोर्टल नहीं है। उन्होंने कहा कि हम इसे लोगों की अंतरात्मा पर छोड़ते हैं। लोग अच्छी तरह जानते हैं कि क्या सच है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...