15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद: सेल टैक्स ऑफिस के बाहर महिला और पुरुष वकीलों में जमकर...

गाजियाबाद: सेल टैक्स ऑफिस के बाहर महिला और पुरुष वकीलों में जमकर मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज

Published on

गाजियाबाद ,

गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित सेल टैक्स ऑफिस में मंगलवार को महिला और पुरुष वकीलों के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि पहले वकीलों में कहासुनी हुई फिर धीरे-धीरे मारपीट होने लगी. बताया जा रहा है कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब सेल टैक्स विभाग की टीम ने एक ट्रक जब्त किया. ट्रक चालक को कानूनी मदद देने को लेकर महिला और पुरुष अधिवक्ता के बीच बहस होने लगी. बात इतनी बढ़ गई कि महिला अधिवक्ता ने पुरुष अधिवक्ता का गिरेबान पकड़ लिया और थप्पड़ मार दिया. इसके बाद दोनों में जमकर हाथापाई हुई.

महिला और पुरुष अधिवक्ता के बीच हुआ झगड़ा
इस घटना को लेकर दोनों अधिवक्ताओं ने साहिबाबाद थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है. महिला अधिवक्ता संदीपा दुहान ने आरोप लगाया कि पुरुष अधिवक्ता संदीप चौधरी ने उनके महिला स्टाफ के साथ अभद्रता की और उन पर घूंसे बरसाए. वहीं, संदीप चौधरी का कहना है कि महिला अधिवक्ता ने उन्हें थप्पड़ मारे और उनके निजी अंगों पर हमला किया.

पुरुष अधिवक्ता का कहना है कि घटना के कई वीडियो मौजूद हैं, जिनसे साफ होगा कि झगड़े की शुरुआत किसने की. उन्होंने आरोप लगाया कि महिला अधिवक्ता ने केवल कुछ वीडियो वायरल कर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की है.

दोनों पक्षों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई
इस घटना पर साहिबाबाद के एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस मारपीट की घटना ने कानूनी पेशे से जुड़े लोगों के आचरण पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है और क्या कार्रवाई होती है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this