18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में लड़की की गुंडागर्दी... ऑटो चालक को बेसबॉल बैट से किया...

दिल्ली में लड़की की गुंडागर्दी… ऑटो चालक को बेसबॉल बैट से किया लहूलुहान, कहा- इसने भाई को मारा

Published on

नई दिल्ली,

बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक लड़की ने ऑटो रिक्शा चालक की बेसबॉल बैट (baseball bat) से पिटाई कर दी. लड़की का कहना था कि ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने उसके भाई पर हमला कर दिया था. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

एजेंसी के अनुसार, मंगलवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की शिव शंकर नाम के ऑटो चालक को बेसबॉल बैट से पीट रही है. इसी के साथ वह मेटल की चूड़ी से भी मारती दिखाई दे रही है.

लड़की के द्वारा पिटाई से ऑटो ड्राइवर शंकर के सिर में चोट आ गई. उसे राहगीरों ने बचाया. पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. इस मामले के बारे में जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया.

अफसरों का कहना है कि लड़की का आरोप है कि ऑटो ड्राइवर ने उसके भाई के साथ मारपीट की, भाई ई-रिक्शा चलाता है, उस पर शंकर ने हमला कर दिया था. शंकर ने ई-रिक्शा ले जा रहे भाई को साइड नहीं दी थी और हमला भी कर दिया था. इस मामले में ऑटो ड्राइवर शंकर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुटी है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...