10.5 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यUP: इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी लड़की की अश्लील वीडियो! भाजपा नेता...

UP: इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी लड़की की अश्लील वीडियो! भाजपा नेता को पुलिस ने कर दिया जेल में बंद

Published on

कानपुर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक नेता को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। कुलदीप सिंह भदौरिया उर्फ संतोष सिंह उर्फ फौजी पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर एक युवती के साथ अपना वीडियो वायरल कर दिया। लड़की की शादी अगले महीने होने वाली है। इस मामले में आईटी एक्ट और छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के संबंध कई रसूखदार नेताओं के साथ हैं।

कानपुर के गुजैनी पुलिस ने युवती के साथ इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले भाजपा नेता को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। कुलदीप ने युवती के साथ नग्न अवस्था में अश्लील वीडियो वायरल किया था। मामले में चौकी प्रभारी ने आईटी एक्ट और छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिलहाल आरोपी को शांति भंग की धारा में जेल भेजा गया है।

डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि गुजैनी के फत्तेहपुर निवासी कुलदीप ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से एक युवती का अश्लील वीडियो अपलोड किया था। 32 और 2 सेकेंड के कुलदीप के युवती के साथ नग्न अवस्था में वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गए। जांच में पता चला कि पीड़ित लड़की कुलदीप की दूर की रिश्तेदार है। एक महीने बाद उसकी शादी होनी है।

इस मामले की जानकारी मिलने पर गुजैनी चौकी प्रभारी ने कुलदीप के खिलाफ युवती की बगैर अनुमति अश्लील वीडियो बनाने, किसी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। रविवार को आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। कुलदीप को एसीपी नौबस्ता की कोर्ट में पेश किया गया। फिर वहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेजा गया है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...