11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्ययूपी  : '5 हजार दिलाइए, वर्ना जाऊंगा नहीं', क्यों SDM पर उखड़...

यूपी  : ‘5 हजार दिलाइए, वर्ना जाऊंगा नहीं’, क्यों SDM पर उखड़ गए लखीमपुर BJP विधायक?

Published on

लखीमपुर खीरी,

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले की सदर सीट से बीजेपी विधायक योगेश वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें बीजेपी विधायक कलेक्ट्रेट परिषद में बीच सड़क पर एसडीएम से कानूनगो की शिकायत करते नजर आ रहे हैं. विधायक योगेश वर्मा एसडीएम से कहते हैं कि रिटायर्ड अध्यापक और आरएसएस के खंड संघ चालक विश्वेश्वर दयाल से जमीन की पैमाइश के लिए घूस में 5000 रुपये लिए गए हैं, वो रुपये वापस करवाइए.

बताया जा रहा है कि जिले में नकहा ब्लॉक के खंड संघचालक विश्वेश्वर दयाल पिछले 6 साल से अपनी जमीन की पैमाइश के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं. उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के कानूनगो लक्ष्मण यादव को घूस के तौर पर ₹5000 भी दिए थे. जिस पर कानूनगो ने मेड़बंदी तो कर दी थी लेकिन कुछ दिनों बाद ही विपक्षियों से मिलकर वह मेड़बंदी फिर तुड़वा दी.

इसकी शिकायत विश्वेश्वर दयाल ने बीजेपी विधायक योगेश वर्मा से की, जिसके बाद विधायक ने एसडीएम को फोन किया, लेकिन किसी ने उनकी भी नहीं सुनी. इसी से नाराज विधायक योगेश वर्मा बीते दिन पीड़ित विश्वेश्वर दयाल को अपनी स्कूटी पर बैठाकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए और सदर तहसील के एसडीएम अश्वनी सिंह से कानूनगो द्वारा घूस में लिए गए ₹5000 वापस करने की मांग करने लगे.

स्कूटी पर बैठे बीजेपी विधायक ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार नहीं रुका तो वह इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. विश्वेश्वर दयाल जी हमारे गुरु हैं, रिटायर्ड अध्यापक हैं, अभी नकहा खंड के संघचालक भी हैं. 6 वर्ष से उनकी जमीन की पैमाइश के मामले को हल नहीं किया जा सका है. मेरे फोन करने के बाद भी ढिलाई बरती जा रही है. पारिवारिक विवाद को निपटाना चाहिए ना कि उसको उलझाना चाहिए. मुख्यमंत्री जी का साफ निर्देश है कि अधिकारी हीला हवाली ना करें.

गौरतलब हो कि हाल ही में बार काउंसिल के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ जड़ दिया था. इस मामले में खूब बवाल हुआ था. बीजेपी आलाकमान ने भी इसका संज्ञान लिया था. बाद में आरोपियों पर पार्टी स्तर पर एक्शन हुआ और पुलिस ने केस दर्ज किया.

Latest articles

बीएचईएल ने केंद्र सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

नई दिल्ली भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत...

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...