7.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यमेरठ में 'गो-रक्षक' आसिफ की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, थाने से सिर्फ...

मेरठ में ‘गो-रक्षक’ आसिफ की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, थाने से सिर्फ 200 मीटर पर हुई वारदात

Published on

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में शनिवार की शाम स्कूटी सवार एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाकर कथित रूप से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि युवक भाजपा का समर्थक था और सोशल मीडिया पर अपने आपको गो रक्षक बताता था। मेरठ पुलिस स्टेशन से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी है।

मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि शनिवार की शाम ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गेट निवासी आसिफ स्कूटी से जा रहा था। तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसे गोली मार दी। आसिफ़ एक महीने पहले ही हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूट कर आया था। उन्होंने बताया कि परिजन आसिफ को तुरंत अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यह पुरानी रंजिश का मामला लगता है। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के अनुसार, पांच साल पहले आसिफ के भाई दिलशाद की भी इसी तरह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश में गोली मारी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आसिफ की हत्या के बाद से हलचल मच गई है। बताया गया कि आसिफ खुद को बीजेपी का समर्थक बताता था। इसके अलावा वह अपने आपको गोरक्षक कहता था। जिस जगह पर उसकी हत्या की गई है, वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। दिनदहाड़े उसे गोली मारी गई है। वारदात स्थल भी पुलिस स्टेशन से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। दिनदहाड़े युवक की हत्या से प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर फिर से सवाल खड़े होने लगे हैं।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...