9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालबारात में नाचते-नाचते दूल्हे के दोस्त को आई मौत, जमीन पर गिरने...

बारात में नाचते-नाचते दूल्हे के दोस्त को आई मौत, जमीन पर गिरने के बाद नहीं उठा

Published on

रीवा

एमपी के रीवा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बारात में नाचते-नाचते दूल्हे के दोस्त को मौत आ गई है। वह डांस के दौरान जमीन पर गिर जाता है, इसके बाद नहीं उठता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक को हार्ट अटैक आया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह बारात कानपुर से रीवा आई थी। बाराती बैंड बाजे की धुन पर नाच रहे थे और मैरिज गार्डन की ओर बढ़ रहे थे। तभी बारात में शामिल 32 वर्षीय अभय सचान डांस कर रहे थे। डांस के दौरान ही वह अचानक से जमीन पर गिर पड़े। बाराती कुछ समझ पाते इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरा उत्सव मातम में बदल गया।

मंगलवार की रात रीवा के बस स्टैंड के पास स्थित अमरदीप पैलेस में उत्तरप्रदेश के कानपुर से बारात आई थी। लड़की रीवा की रहने वाली है। शादी में शामिल होने के लिए दूल्हे का दोस्त अभय सचान भी कानपुर से रीवा आया था। रात करीब 12 बजे सभी बाराती नाचते गाते मैरिज गार्डन जा रहे थे। कड़कड़ाती ठंड के बीच अन्य बारातियों के साथ अभय सचान भी डांस कर रहा था। थोड़ी देर बाद डांस करते हुए वह अचानक पर गिर गया, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। तुरंत बैंड बाजा बंद कराया गया।

आनन-फानन में अभय को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक अभय की मौत हो चुकी थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो डांस करते करते जमीन पर गिर गए। अभय एजी आवास विकास कालोनी हंसपुरम कानपूर यूपी का रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलने पर परिजन रीवा आये। हॉस्पिटल में शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this