8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यगुजरात : बेटी से बात करने पर पिता ने इंस्टीट्यूट में छात्र...

गुजरात : बेटी से बात करने पर पिता ने इंस्टीट्यूट में छात्र को मारे चाकू, वारदात CCTV में कैद

Published on

भावनगर ,

गुजरात के ओज इंस्टीट्यूट में मंगलवार को एक छात्र पर चाकू से हमला करने की सनसनीखेज घटना सामने आई. इंस्टीट्यूट के काउंसलिंग रूम में शिक्षक की मौजूदगी में लड़की के पिता ने छात्र पर वार कर दिया. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, घायल छात्र कार्तिक इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करता है. वह एक लड़की से फोन पर बातचीत करता था, जिसे लेकर लड़की के पिता जगदीश राचड़ नाराज थे. इसी मामले को लेकर इंस्टीट्यूट में काउंसलिंग सेशन रखा गया था. जब कार्तिक शिक्षक के सामने बैठा था, तभी लड़की के पिता ने गुस्से में चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया.

काउंसलिंग के दौरान छात्र पर चाकू से हमला
इस हमले के बाद इंस्टीट्यूट में अफरातफरी मच गई और घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि पिता अपनी बेटी से बात करने को लेकर लड़के को समझाने आए थे, लेकिन बातचीत के दौरान उन्होंने अपना आपा खो दिया और हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this