19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यहरियाणा: फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में गाड़ी गिरने से 9 की मौत,...

हरियाणा: फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में गाड़ी गिरने से 9 की मौत, 3 लापता, शादी फंक्शन से लौट रहे थे

Published on

चंडीगढ़,

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई. इस दर्दनाक घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग अभी भी लापता हैं. हादसे में बचाए गए दो लोगों में एक 11 साल का बच्चा शामिल है. यह दुर्घटना शुक्रवार रात को रतिया के सरदारेवाला गांव के पास हुई, जब इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था. गाड़ी में कुल 14 लोग सवार थे, जो पंजाब के फाजिल्का जिले में शादी समारोह में शामिल होकर मेहमरा गांव लौट रहे थे.

घने कोहरे की वजह से ड्राइवर को ठीक से रास्ता नहीं दिखा और वाहन नहर में जा गिरा. इस घटना में अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं, जिनमें 5 महिलाएं, एक 11 साल की बच्ची और एक 1 साल का बच्चा शामिल हैं. 3 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है.

बचाव अभियान जारी
घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों को राहत कार्य में लगाया गया. करीब 50 लोगों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है. नहर के जल स्तर को कम किया गया है, ताकि बचाव कार्य में आसानी हो. गाड़ी जिस जगह नहर में गिरी थी, वहां से 50-55 किलोमीटर दूर शव मिले हैं.

सभी शवों का स्थानीय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया. पुलिस हादसे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है. यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ, जिससे वाहन चालक को रास्ता नहीं दिख पाया और यह बड़ी दुर्घटना हो गई.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this