11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयहरियाणा में वोटिंग की तारीख बदली, अब 5 अक्टूबर को मतदान, J-K...

हरियाणा में वोटिंग की तारीख बदली, अब 5 अक्टूबर को मतदान, J-K और Haryana दोनों के नतीजे 8 अक्टूबर को

Published on

नई दिल्ली

इलेक्शन कमीशन ने हरियाणा की चुनाव की तारीखों में बदलाव किया है। आयोग ने अब वोटिंग की डेट को 1 अक्टूबर से बढ़ाकर 5 अक्टूबर 2024 कर दिया है। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना की तारीख 4 अक्टूबर से बढ़ाकर 8 अक्टूबर कर दी है।

चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर कहा कि अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा बीकानेर के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख को बदलने की मांग की थी। पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के कई परिवार पीढ़ियों से अपने गुरु जम्भेश्वर की याद में बीकानेर जिले में अपने वार्षिक उत्सव के लिए आसोज महीने में अमावस के दौरान राजस्थान में अपने पैतृक गांव मुकाम जाने की एक लंबी परंपरा का पालन करते आ रहे हैं। इस साल यह उत्सव 2 अक्टूबर को होगा और सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में रहने वाले हजारों बिश्नोई परिवार मतदान के दिन राजस्थान की यात्रा करेंगे। इसकी वजह से वह वोट नहीं डाल पाएंगे।

पहले भी बदली चुनाव की तारीखें- चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने अधिसूचना में कहा कि आयोग ने पहले भी विभिन्न समुदायों की भावनाओं का सम्मान करने के लिए चुनाव की तारीखों में बदलाव किया है। उदाहरण के लिए 2022 में पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान आयोग ने गुरु रविदास जयंती के लिए वाराणसी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मतदान को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था। इसी तरह मणिपुर में 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान आयोग ने ईसाई समुदाय की रविवार की प्रार्थनाओं का सम्मान करने के लिए मतदान की तारीख में बदलाव किया। इसी तरह 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनावों में आयोग ने देवउठनी एकादशी पर तारीख को बदला था। यह राजस्थान में सामूहिक विवाह के लिए जरूरी दिन है। यूपी विधानसभा चुनाव 2012 में बारावफात के कारण मतदान की डेच बदली गई थी।

 

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...