16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यहरियाणा : सोनीपत में मजदूर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, बिहार के...

हरियाणा : सोनीपत में मजदूर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, बिहार के 7 आरोपी गिरफ्तार

Published on

सोनीपत,

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां आपसी रंजिश के चलते एक मजदूर की उसके ही साथियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना में मृतक के चाचा भी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, घटना बुधवार शाम को हुई. जब पंचिंग मशीन पर हाजिरी लगाते समय अभिषेक की अपने साथी मजदूरों से बहस हो गई थी. इस छोटी-सी कहासुनी ने अगले ही दिन एक भयावह घटना का रूप ले लिया. गुरुवार रात को बिहार के रहने वाले सात आरोपी मजदूर जयकुमार, पप्पू, किशन, मुकेश, शंकर, राजेश और अजीत लोहे के सरिए, हथौड़े और कुंडी लेकर अभिषेक के कमरे में आ घुसे.

इसके बाद उन्होंने अभिषेक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जब अभिषेक का चाचा उसे बचाने आया, तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह से पीटा. इस दौरान मुकेश ने अभिषेक की गर्दन पर घातक वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के मजदूरों ने शोर मचाया, जिससे सभी आरोपी मौके से भाग निकले. अभिषेक को तत्काल खरखौदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आरोपी रिमांड पर, हत्या के हथियार बरामद किए जाएंगे
इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और वारदात को अंजाम देकर फरार होने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का निर्णय लिया है, ताकि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए जा सकें.

मामले में DCP ने कही ये बात
डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि खरखौदा आईएमटी स्थित एक कंपनी में आपसी रंजिश के चलते उत्तर प्रदेश निवासी अभिषेक की उसके ही साथी कर्मचारियों ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो बिहार के रहने वाले हैं और वारदात के बाद फरार होने की फिराक में थे.

उन्होंने आगे बताया कि जयकुमार, पप्पू, किशन, मुकेश, शंकर, राजेश और अजीत को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जा सकें. फिलहाल, पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this