7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीय'LG वीके सक्सेना खुद को क्या कोर्ट समझने लगे हैं', आखिर क्यों...

‘LG वीके सक्सेना खुद को क्या कोर्ट समझने लगे हैं’, आखिर क्यों भड़क गया SC?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार पड़ी है। फटकार भी ऐसी जहां पर दो टूक कहा गया है कि एलजी ने अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं किया, उन्होंने लीपापोती करने का काम किया। अब यह सबकुछ इसलिए सुनना पड़ा है क्योंकि दिल्ली के रिज एरिया में अभी भी पेड़ों की कटाई जा रही है। यह वो इलाका है जहां पर पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई गई थी।

आखिर कोर्ट क्यों इतना नाराज?
असल में पेड़ काटने को लेकर डीडीए की तरफ से एप्लीकेशन कोर्ट में पेंडिंग चल रही थी, उस वजह से कटाई पर भी रोक थी। लेकिन अब माना जा रहा है कि कोर्ट की स्वीकृति के बिना ही एलजी ने अपनी तरफ से इस काम को हरी झंडी दिखा दी और पेड़ काट दिए गए। इस मामले में जस्टिस अभय एस ओका और उज्जवल भुइयां की बेंच ने सुनवाई के दौरान एलजी वीके सक्सेना को जमकर फटकार लगाई है।

कोर्ट ने बोला क्या है?
उनका कहना है कि सुनवाई के पहले ही दिन हमे बता दिया जाना चाहिए थ कि एलजी ने पेड़ काटने के आदेश दे दिए हैं। तीन दिनों तक इस बात को छिपाया गया है, कवर अप किया गया। जब खुद एजी आर वेंकटरमाणी हमारे सामने पेश हुए थे, हम एलजी भूमिका तभी समझ चुके थे। दस्तावेज साफ दिखाते हैं कि डीडीए ने एलजी से परमीशन मांगी थी। साफ पता चलता है कि एलजी ने इस मामले में अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं किया। हमे तो लगता है कि एलजी खुद को ही कोर्ट मानने लगे हैं।

एलजी की चुप्पी
अब सुनवाई के दौरान एलजी पर तो सवाल उठे ही, उनके साथ-साथ डीडीए की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए गए। कोर्ट ने पूछा कि क्या पेड़ काटने से पहले एलजी को इस बात की जानकारी दी गई थी कि उन्हें सर्वोच्च अदालत की इजाजत लेनी पड़ेगी। कोर्ट को यहां तक लगता है कि इस मामले में एलजी इस बात से चिंतित थे कि कुछ प्रोजेक्ट में देरी हो रही थी, इस वजह से ही उन्होंने पेड़ काटने की इजाजत दे दी। अभी के लिए एलजी ने इस फटकार पर कोई सफाई पेश नहीं की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...