5.9 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्य'जनता के बीच नफरत...' लालू यादव को किस बात का डर! बिना...

‘जनता के बीच नफरत…’ लालू यादव को किस बात का डर! बिना नाम लिए गुस्से में फट पड़े RJD सुप्रीमो

Published on

पटना:

लालू यादव ने अभी हाल में संविधान को लेकर एक विशेष टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग संविधान बदलने पर तुले हुए हैं। लालू यादव ने सीधे एनडीए की नीतियों और बीजेपी पर सवाल खड़ा किया था। लालू यादव ने बीजेपी नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया था। वे पूर्व में पीएम मोदी पर हमला बोलते रहे हैं। जानकार मानते हैं कि पीएम मोदी के परिवार को लेकर किया गया उनका हमला, उल्टा पड़ गया था। उसके बाद पूरे देश में मोदी का परिवार हैशटैग से कैंपेन चला दिया गया था। ध्यान रहे कि 2014 के लोकसभा चुनाव में चायवाला प्रधानमंत्री बनेगा, इस तरह के बयान को बीजेपी ने मुद्दा बना दिया था। लालू ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है।

गुस्से में लालू
लालू यादव ने इशारों में प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। लालू यादव ने कहा है कि बीजेपी झूठ, भ्रम और नफरत फैला समाज से न्याय सौहार्द बराबरी समाप्त करना चाहती है। लालू ने इस दौरान कई अन्य मुद्दों को भी उठाया है। लालू यादव ने एक्स पर लिखा कि जो प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक मूल्यों, लोक लाज, मर्यादा व पद की गरिमा त्याग तथा संविधान को दरकिनार कर स्वयं जनता के बीच झूठ, भ्रम और नफरत फैला समाज से न्याय, सौहार्द, बराबरी और भाईचारे को समाप्त कर देश एवं समुदायों में विघटन व विभाजन पैदा करने पर उतारू हो तो ऐसे व्यक्ति को एक क्षण भी पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।

एक्स पर किया पोस्ट
लालू यादव लगातार इन दिनों सारण में कैंप कर रहे हैं। अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को चुनाव में विजयी बनाने के लिए कैंपेन करने में जुटे हुए हैं। लालू यादव लगातार मुखर हैं। लोगों से रोहिणी को सपोर्ट करने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने दो पैराग्राफ के अपनी लिखी बातों में गुस्सा दिखाया है। लालू यादव ने बिना किसी का नाम लिए ये हमला किया है। जानकार मानते हैं कि लालू यादव पीएम मोदी को लेकर संभलकर बोल रहे हैं। लालू परिवार पर अभी बहुत सारे मामले चल रहे हैं। ईडी और सीबीआई दोनों जांच कर रही है। लालू यादव फिलहाल बिहार में हैं और किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वास्थ्य लाभ करते हुए रोहिणी के लिए प्रचार कर रहे हैं।

लालू का सियासी प्रहार
उन्होंने आगे लिखा कि हमारे महान देश एवं न्यायप्रिय समाज ने ना कभी ऐसी विभाजनकारी सोच को बर्दाश्त किया है और ना ही करेगा। यह गांधी, फुले, कलाम, अंबेडकर, लोहिया, जेपी और कर्पूरी का देश है। कुर्सी के लिए इस महान देश एवं बाबा साहब के संविधान की बलि चढ़ाने की मंशा रखने वाले ऐसे लोगों को जनता इस चुनाव में कड़ा सबक सिखायेगी। लालू यादव के इस पोस्ट को लोग पसंद कर रहे हैं। हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सैकड़ों लोगों ने उसे रिपोस्ट किया है। कुल मिलाकर लालू यादव पूरी तरह एक्शन में हैं और लगातार हमले कर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...