24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिआप यहां नारेबाजी करने आए हैं या प्रश्न पूछने? विपक्षी सांसदों के...

आप यहां नारेबाजी करने आए हैं या प्रश्न पूछने? विपक्षी सांसदों के हंगामे पर भड़के ओम बिरला

Published on

नई दिल्ली

संसद के मॉनसून सत्र के पांचवे दिन की शुरुआत भी हंगामेदार रही। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने एक बार फिर प्रश्नकाल के दौरान हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों सदनों में हंगामे को लेकर लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा में उपसभापति वेंकैया नायडू ने विपक्षी दलों के सांसदों के रुख पर नाराजगी जताई। सरकार की तरफ से विपक्ष के रवैये की आलोचना की गई। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने सदन में चर्चा नहीं होने देने को लेकर विपक्ष को निशाने पर लिया। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बाद में जब फिर कार्यवाही शुरू हुई तब भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा।

‘आप यहां नारेबाजी करने आए हैं’
लोकसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होती ही विपक्षी दल के सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। स्पीकर ओम बिरला के बार-बार कहने के बावजूद भी विपक्षी सांसदों की नारेबाजी जारी रही। स्पीकर ने प्रश्नकाल सुचारू रूप से चलने देने की अपील की। इसका कोई असर विपक्षी सांसदों पर नहीं पड़ा। ऐसे में स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप यहां नारेबाजी करने आए हैं या प्रश्न पूछने आए हैं। संसद के बाहर नारेबाजी कर सकते हैंष जनता से जुड़े से मुद्दे उठाएं।

राज्यसभा में जारी रहा हंगामा
राज्यसभा में विपक्ष का रवैया लोकसभा के जैसा ही रहा। विपक्षी सदस्यों के व्यवहार से राज्यसभा के उपसभापति वेंकैया नायडू आहत दिखाई दिए। नायडू ने कहा कि आपने सदन का एक हफ्ते खराब कर दिया। कीमती समय बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि आप यहां चर्चा करने आए हैं। लेकिन आपने लोगों का समय खराब किया। प्लेकार्ड मत लाइए हाउस में।

वित्त मंत्री के आते ही महंगाई पर चर्चा होगी
सरकार की तरफ से विपक्ष के रवैये की आलोचना की गई। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। जो विपक्ष मेंशन करना चाहती है वो जीरो आवर में आप कर सकते हैं। जोशी ने कहा कि विपक्ष प्रश्नकाल भी नहीं चलने देना चाहते हैं। ये सदन चर्चा करने के लिए है। प्रश्नकाल चलने देना चाहिए। जैसे ही वित्त मंत्री आएंगी हम चर्चा करेंगे। हम विपक्षी की इस रवैये की निंदा करते हैं।-

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...