17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपाल'उन्होंने अपने शब्दों में यह बात कही...', नीतीश कुमार के बयान पर...

‘उन्होंने अपने शब्दों में यह बात कही…’, नीतीश कुमार के बयान पर बोलीं निशा बांगरे

Published on

भिंड ,

मध्य प्रदेश में छतरपुर की पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने चंबल में जन्म लेने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी मीडिया के सामने बताई है. कहा कि भिंड की क्रांतिकारी धरती से उनके विचार मिलते हैं. काश उनका जन्म भिंड में ही हुआ होता. भिंड की तारीफ करते हुए कहा कि भिंड में भारतीय संविधान को लेकर बहुत जागरूकता है. देश के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान का यहां बहुत सम्मान किया जाता है.

दरअसल, पूर्व डिप्टी कलेक्टर और कांग्रेस नेता निशा बांगरे गुरुवार को भिंड पहुंचीं. यहां उन्होंने प्रेस वार्ता की. बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि संवेदनशील मुद्दों पर बात होनी चाहिए. सही शब्द होने चाहिए. उन्होंने शायद अपने शब्दों में यह बात कही है. उसे और बेहतर शब्दों में रखा जा सकता था.

‘कांग्रेस लोगों को जोड़ने का काम कर रही है’
वहीं, मीडिया के सामने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा, अगर उनका अगला जन्म हुआ तो वो चंबल के भिंड जिले में ही जन्म लेना चाहती हैं. ताकि उनके विचार पूरे देश में अच्छे से पहुंच सके. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह लोगों को तोड़ने की राजनीति कर रही है. कांग्रेस लोगों को जोड़ने का काम कर रही है. इसलिए उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है.

निशा ने युवाओं से अपील की, राजनीति बहुत कठिन सफर है. अगर राजनीति में फैली गंदगी को साफ करना है तो युवाओं को आगे आना चाहिए. वो खुद युवा हैं, इसलिए राजनीति में आई हैं. निशा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने षड्यंत्र किया था कि मेरी नौकरी भी चली जाए और मैं चुनाव भी ना लड़ सकूं.

‘बीजेपी के षड्यंत्र की वजह से ऐसा नहीं हो सका’
कांग्रेस ने सभी 229 विधानसभा सीटों पर टिकट घोषित कर दिया था. मगर, मेरे लिए एक सीट रोक कर रखी थी लेकिन बीजेपी के षड्यंत्र की वजह से ऐसा नहीं हो सका. मेरा उद्देश्य विधायक बनना नहीं था. मेरा उद्देश्य बहुत बड़ा है. निशा बांगरे ने कहा कि बीजेपी दोहरा चरित्र अपना रही है. एक तरफ महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देकर आगे बढ़ाने की बात करती है, दूसरी तरफ मुझे चुनाव लड़ने से रोका गया.

बीएसपी पर निशाना साधते हुए निशा ने कहा कि बीएसपी अपने मार्ग से भटक चुकी है. उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा. कहा कि मंच से जब मुख्यमंत्री ‘सुन ले कलेक्टर सुन ले एसपी’ कहते हैं तो अधिकारियों की क्या इज्जत रह जाती है. इसमें बदलाव होना जरूरी है.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...