9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयबंगाल की खाड़ी में हलचल के बीच तमिलनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश का...

बंगाल की खाड़ी में हलचल के बीच तमिलनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद

Published on

नई दिल्ली,

तमिलनाडु में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो रहा है. तमिलनाडु के साथ-साथ पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. 14 नवंबर को दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है. इससे भारी बारिश की संभावना है. वहीं कई इलाकों में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं.

बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने और इसके पश्चिम उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ने और 16 नवंबर के आसपास मध्य और निकटवर्ती दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है. जिससे भारी बारिश के आसार हैं. वहीं, एक चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर है और समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. इससे दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं.

इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश संभव है. तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. रायलसीमा, केरल के कुछ हिस्सों और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं, लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

कई इलाकों में स्कूल बंद
बारिश के कारण विल्लुपुरम, अरियालुर, कुड्डालोर, नागापट्टिनम, पुडुचेरी और कराईकल में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई. मौसम विभाग के मुताबिक, 14 और 15 नवंबर को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश होगी. इसके भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, हालांकि बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आ जाएगी. 16 से 18 नवंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके बाद बारिश की गति धीमी हो जाएगा.

तमिलनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट
तापमान की बात करें तो आज और कल न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 16 नवंबर से तापमान में कुछ बढ़त देखी जा सकती है. 16 से 20 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. पुडुचेरी में भी आज से दो दिन भारी बारिश, फिर 3 तीन मध्यम बारिश और उसके अगले दो दिन यानी 19 और 20 नवंबर को हल्की बारिश के आसार है. यहां का न्यूनतम तापमान 23 से 25 के बीच रहेगा और अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...