5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभोपालएमपी में बड़ा हादसा, 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी बस, 15...

एमपी में बड़ा हादसा, 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी बस, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published on

खरगोन

मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दसंगा और डोंगरगांव के बीच एक बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। करीब दो दर्जन लोग घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए खरगोन जिला अस्पताल में भेजा गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।हादसे की सूचना मिलने पर खगरोन के एसपी, कलेक्टर और विधायक घटनास्थल पर पहुंचे हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खरगोन जिला अस्पताल भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह के करीब 8.30 बजे थे। बस श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी। एमपी 10 पी 7755 नंबर की बस ओवरलोडेड थी। इसमें करीब 50 लोग सवार थे। ऊपर से ड्राइवर बस को तेज रफ्तार से भगा रहा था। डोंगरगांव के करीब बस अनियंत्रित हुई और पुल की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे नदी में जा गिरी।

बस के नीचे गिरते ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई। चारों ओर सामान बिखरे पड़े थे। बस में बैठी सवारियां अपनों को ढूंढने में लगी थीं। हर ओर से लोगों के रोने और कराहने की आवाजें आ रही थीं। स्थानीय लोग भागकर वहां पहुंचे और बस में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशों में जुट गए। बस की हालत ऐसी थी कि खिड़की के कांच तोड़कर अंदर फंसे लोगों को निकालना पड़ा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि , गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार और दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी

नदी में पानी नहीं होने के कारण ज्यादा मौतें हुई हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 15 मौतों की पुष्टि की है। घटनास्थल पर अब भी अफरातफरी का माहौल है। बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। खरगोन के एसपी, कलेक्टर और स्थानीय विधायक भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इस बीच सरकार ने घटना में जान गंवाने वाले और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this