6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यहिमाचल तो जीत लिया पर आसान नहीं कांग्रेस की राह, सीएम बनाना...

हिमाचल तो जीत लिया पर आसान नहीं कांग्रेस की राह, सीएम बनाना सबसे बड़ी चुनौती

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश में जीत के बाद पार्टी के सामने एक बड़ी चुनौती सीएम चुनने को लेकर रहेगी। गुटबाजी से अछूती हिमाचल कांग्रेस नहीं है। भले चुनाव लड़ने के लिए तमाम नेता आपसी खींचतान भुलाकर एक हो गए हों, लेकिन चुनाव खत्म होते ही नतीजों से पहले बड़े नेताओं की सीएम बनने की महत्वाकांक्षा फिर सिर उठाने लगी है। पिछले दिनों पार्टी के एक गुट ने शीर्ष नेतृत्व को लेटर मांग की थी कि चुने गए विधायकों को ही सीएम चुनने का अधिकार दिया जाए। माना जा रहा है कि यह लेटर कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू गुट की ओर से लिखा गया था। चर्चा है कि यह लेटर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की दावेदारी को रोकने के लिए लिखा गया था। दूसरी ओर, हाल ही में प्रतिभा सिंह ने इशारों-इशारों में लंबे समय तक सूबे के सीएम रहे अपने पति वीरभद्र सिंह की विरासत का जिक्र करते हुए अपने परिवार की दावेदारी पेश की थी।

रेस में प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू ही सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वीरभद्र सिंह और सुक्खु का छत्तीस का आंकड़ा रहा है, जो आज भी सिंह परिवार और सुक्खु के बीच जारी है। इनके अलावा वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे मुकेश अग्निहोत्री और सुधीर शर्मा भी दावेदार माने जा रहे हैं।

मीटिंग में यह हो सकता है तय
कांग्रेस के तमाम विधायक चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। शुक्रवार की शाम विधायक दल की मीटिंग होनी है, जिसमें सीएम पद को लेकर चर्चा होनी हैं। सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में एक लाइन का प्रस्ताव पास हो सकता है, जिसमें हाइकमान को सीएम पद पर फैसला छोड़ने की बात कही जाएगी।

डेप्युटी सीएम भी बनाए जा सकते हैं
अहम सूत्र के मुताबिक, पार्टी सीएम के साथ-साथ दो डिप्टी सीएम के फॅार्मूले पर आगे बढ़ सकती है। राजा वीरभद्र के परिवार को कुछ न कुछ पद मिलना तय माना जा रहा है। अगर प्रतिभा सिंह को नहीं मौका मिलता तो डेप्युटी सीएम का पद बेटे विक्रमादित्य सिंह के पास जा सकता है। प्रियंका गांधी और प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला दोनों का झुकाव सिंह फैमिली की ओर माना जाता है।

लोकसभा सांसद हैं प्रतिभा सिंह
हालांकि प्रबल दावेदारी के बावजूद प्रतिभा सिंह के मुद्दे पर कुछ अड़चनें हैं। मसलन विधायकों का जोर अगर किसी विधायक को जिम्मेदारी देने पर हुआ तो पार्टी के लिए चुनौती बढ़ेगी। इसके अलावा, पार्टी के सामने एक असमंजस प्रतिभा सिंह की लोकसभा की सदस्यता भी है। वह मंडी सीट से सांसद हैं। अगर उन्हें सीएम बनाया जाता है तो उन्हें लोकसभा से इस्तीफा देना होगा। ऐसे में कांग्रेस के सामने एक बड़ा सवाल उस सीट को वापस पाने का रहेगा। उपचुनाव में सीट खोने की आशंका भी है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...