7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयहिमांशु भाऊ के 3 शूटर्स एनकाउंटर में ढेर, दिल्ली के बर्गर किंग...

हिमांशु भाऊ के 3 शूटर्स एनकाउंटर में ढेर, दिल्ली के बर्गर किंग में 40 गोलियां मारकर किया था मर्डर

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के राजौरी गार्डन में बर्गर किंग में 40 गोलियां मारकर हत्या करने वाले तीनों बदमाशों का एनकाउंटर हो गया है. एनकाउंटर में आशीष कालू, सन्नी गुर्जर और विकी मारे गए हैं. बदमाशों का एनकाउंटर हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा इलाके में हुआ. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और हरियाणा एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में बदमाशों को मार गिराया गया है. मारे गए तीनों बदमाश अमेरिका में बैठे वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के शूटर हैं. हिमांशु भाऊ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है.

पुलिस के मुताबिक इस मामले में विजेंद्र ने साल 2018 मे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के साथ मिलकर एक चश्मदीद की हत्या की थी. इतना ही नहीं स्पेशल सेल ने कुछ समय पहले फरीदाबाद में विजेंद्र को पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया था.

18 जून को राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन को रात 9.45 बजे सूचना मिली कि बर्गर किंग आउटलेट पर गोलीबारी की घटना हुई है. अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में बर्गर किंग आउटलेट के भीतर चंद सेकंड में अमन के शरीर में 40 से ज्यादा गोलियां मारी गईं. जब बर्गर किंग में दोनों आरोपी अमन पर गोलियां चला रहे थे तो उसे वक्त विजेंद्र बाहर कार में बैठकर इनका इंतजार कर रहा था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...