17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान पर कैसे 'गलती' से चल गई थी ब्रह्मोस मिसाइल, भारतीय वायुसेना...

पाकिस्तान पर कैसे ‘गलती’ से चल गई थी ब्रह्मोस मिसाइल, भारतीय वायुसेना ने बताया क्या-क्या हुआ था

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय वायुसेना ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर जवाब में पहली बार बताया कि कैसे मार्च 2022 में पाकिस्ताव में जाकर गिरी ब्रह्मोस मिसाइल गलती से दागी गई थी। वायुसेना ने बताया है कि ब्रह्मोस मिसाइल के युद्ध के लिए इस्तेमाल होने वाले कनेक्टर ‘जंक्शन बॉक्स’ से जुड़े रह गए थे, जिसकी वजह से गलती से मिसाइल दागी गई। वायुसेना ने मार्च 2022 में हुई जांच के नतीजे भी बताए हैं। जांच में पता चला कि सड़क पर चलने वाले ट्रकों के दल का कमांडर यह सुनिश्चित करने में असफल रहा कि सभी मिसाइलों के युद्ध वाले कनेक्टरों को हटा दिया जाए। ये कनेक्टर ट्रक को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने से पहले हटाए जाते हैं।

मिसाइल दागने की घटना से दोनों देशों के रिश्ते हुए प्रभावित
वायुसेना ने माना है कि इस घटना से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते प्रभावित हुए। उन्होंने हाईकोर्ट को बताया कि तीन अधिकारियों को सेवा से निकालने के लिए राष्ट्रपति की अनुमति का इस्तेमाल किया गया था। ये एक सोच समझकर लिया गया फैसला था। डिप्टी जज एडवोकेट जनरल विंग कमांडर यूएन पाठक ने कोर्ट को बताया कि ऐसा फैसला वायुसेना में 23 साल बाद लिया गया है क्योंकि इस मामले के तथ्य और हालात इतनी सख्त कार्रवाई की मांग करते थे।

वायुसेना ने अदालत में दाखिल किया अपना जवाब
वायुसेना ने अपना जवाब कोर्ट में दाखिल किया है। इसमें बताया गया है कि मिसाइल गलती से दागने के मामले में कोर्ट मार्शल की कार्यवाही या सर्विस से निकालने का नोटिस देने से इनकार क्यों किया गया। वायुसेना का कहना है कि चूंकि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी जानकारी चाहिए थी, इसलिए उन्होंने फैसला किया कि तीनों अधिकारियों पर कोर्ट मार्शल चलाना ठीक नहीं होगा। साथ ही, सर्विस से निकालने का नोटिस देना भी ठीक नहीं होगा क्योंकि इससे वो गुप्त जानकारी सामने आ सकती थी जो देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकती है।

तीन अधिकारियों की गलती मानी
जांच कमिशन ने पाया कि ये तीनों अधिकारी अपनी गलती के लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें पता था कि मिसाइल लॉन्चर से जुड़े हुए हैं, फिर भी उन्होंने लॉन्च को रोकने की कोशिश नहीं की। इससे मिसाइल दूसरे देश में जाकर गिरी, जिससे वहां के लोगों या चीजों को नुकसान हो सकता था। साथ ही इससे भारत की वायुसेना और पूरे देश की छवि को भी नुकसान हुआ और सरकारी खजाने को भी करोड़ों रुपए का घाटा हुआ। वायुसेना का ये जवाब विंग कमांडर अभिनव शर्मा की याचिका के जवाब में दिया गया है। शर्मा का आरोप है कि एयर कमोडोर और स्क्वाड्रन लीडर ने सुरक्षा चेतावनियों को नजरअंदाज किया और सीधे मिसाइल दाग दी।

वायुसेना ने अभिनव शर्मा के आरोपों को गलत बताया
वायुसेना ने इन आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि एयर कमोडोर जेटी कुरियन का उस ऑपरेशन से कोई लेना-देना नहीं था, जैसा कि शर्मा ने आरोप लगाया है। साथ ही शर्मा के इस दावे को भी गलत बताया गया है कि वो मिसाइल दागने को रोक नहीं सके। वायुसेना का कहना है कि वो पूरी कार्रवाई के दौरान मौजूद थे और उन्होंने ऑपरेशन अफसर को देख रहे थे। वायुसेना ने जवाब में ये भी बताया है कि उन्होंने “राष्ट्रपति की अनुमति” का इस्तेमाल क्यों किया। शर्मा का कहना था कि ऐसा नियमों को तोड़ने के लिए किया गया था। जांच कमिशन (जिसमें 16 गवाहों से पूछताछ हुई) ने ग्रुप कैप्टन सौरभ गुप्ता, स्क्वाड्रन लीडर प्रणजल सिंह और विंग कमांडर अभिनव शर्मा को इस घटना के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है। इन तीनों को गलती और लापरवाही के लिए दोषी माना गया है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...