28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयये कैसे हो गया! 19 साल की लड़की ने दो बच्चों को...

ये कैसे हो गया! 19 साल की लड़की ने दो बच्चों को दिया जन्म, पर उनके पापा हैं अलग-अलग

Published on

लिस्बन

यूरोपीय देश पुर्तगाल में 19 साल की लड़की ने एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया है। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों ही बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। मेडिकल साइंस में ऐसी घटनाएं काफी दुर्लभ मानी जाती हैं। लड़की के घरवालों को पहले पता था कि दोनों बच्चों का पिता एक ही व्यक्ति है। लेकिन, बच्चों के 8 महीने होने के बाद उनके डीएनए टेस्ट ने पोल खोलकर रख दी। टेस्ट से पता चला कि इन बच्चों में से एक का ही डीएनए उसके पिता से मैच किया, जबकि दूसरे का बिलकुल अलग आया। हालांकि, दोनों बच्चे देखने में बिलकुल एक जैसे ही हैं। इन बच्चों की मां ने स्थानीय मीडिया से अपनी पहचान छुपाने के नाम पर कई जानकारियां शेयर की हैं।

बच्चों की मां ने एक ही दिन दो पुरुषों से किया था सेक्स
पुर्तगाली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना गोइया राज्य के छोटे शहर माइनिरोस से है। इन बच्चों की मां ने खुलासा किया कि उस दिन मैंने दो पुरुषों के साथ कुछ घंटों के अंतराल पर सेक्स किया था। ऐसे में मैंने दूसरे व्यक्ति को डीएनए टेस्ट के लिए बुलाया। संयोग से उसका टेस्ट दूसरे बच्चे से एकदम सटीक मैच हो गया। उस लड़की ने कहा कि मैं परिणामों से हैरान थी। मुझे नहीं पता था कि ऐसा हो सकता है जबकि दोनों बच्चे देखने में बहुत समान हैं। इन दोनों बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र पर पिता के रूप में अब भी एक ही व्यक्ति का नाम दर्ज है। ऐसे में डीएनए टेस्ट के रिजल्ट के आधार पर बाद में बदलवाने की कोशिश की जाएगी।

दोनों बच्चों की देखभाल करता है बॉयफ्रेंड
इन दोनों बच्चों की मां ने साथ रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड की खूब तारीफ की। उसने बताया कि डीएनए टेस्ट का रिजल्ट आने के बाद उसके बॉयफ्रेंड ने कोई नाराजगी नहीं जताई। वह आज भी दोनों बच्चों का ख्याल रखता है। मेरी बहुत मदद करता है। मुझे जिसकी जरूरत होती है, वह उन सभी को पूरा करता है। हालांकि, महिला ने अपने दूसरे बच्चे के पिता के बारे में कुछ नहीं बताया।

जुड़वा बच्चों के पिता अलग-अलग कैसे
असामान्य गर्भावस्था के तरीके का अध्ययन करने वाले डॉ टुलियो जॉर्ज फ्रेंको ने बताया कि ऐसी घटना को मेडिकल साइंस की भाषा में हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन कहा जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह पूरी दुनिया मे हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन का केवल 20 वां ज्ञात मामला है। डॉक्टर ने पुर्तगाली न्यूज आउटलेट G1 को समझाया कि ऐसी गर्भावस्था तब होती है जब एक ही मां के दो अंडे अलग-अलग पुरुषों से निषेचित होते हैं। बच्चे मां की जेनेटिक मेटेरियल को साझा करते हैं, लेकिन वे अलग-अलग प्लेसेंटा में बढ़ते हैं।

बहुत सामान्य तरीके से हुई महिला की डिलीवरी
उन्होंने आगे कहा कि गर्भावस्था बिना किसी जटिलता के बहुत सामान्य तरीके से हुई थी। दोनों बच्चे स्वस्थ पैदा हुए थे और उन्हें कभी स्वास्थ्य समस्या नहीं हुई थी। यह अत्यंत दुर्लभ है। यह लाखों में एक बार होता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपने जीवन में ऐसा मामला देखूंगा। डॉक्टर ने यह भी बताया कि कई बार तो महिलाएं ऐसी परिस्थितियों में पारिवारिक कारणों से टेस्ट ही नहीं करवाती हैं। ऐसे में हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो पाती है।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...