21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'मरने पर कितनी GST लगेगी...', CM ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर...

‘मरने पर कितनी GST लगेगी…’, CM ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर निशाना

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आज TMC की शहीद दिवस रैली का आयोजन हुआ. इसमें CM ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. ममता बनर्जी ने यहां नए जीएसटी नियम, अग्निपथ स्कीम आदि को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. कोलकाता में जमा हुए समर्थकों से ममता ने यह भी कहा कि 2024 में वोट इलेक्शन के लिए नहीं, रिजेक्शन के लिए करें.

ममता की रैली के दौरान भारी बारिश भी हो रही थी. इसका जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि आज इतनी बारिश हुई है, सड़कों पर पानी भरा लेकिन आप यहां से नहीं हिले. 21 जुलाई को बारिश होती ये ईश्वर,अल्लाह की मेहरबानी है. BJP और सीपीआई (एम) बारिश देखकर हंस रही थी.अपनी रैली में ममता बनर्जी ने एक नया नारा ‘Jai bangla dicche daak, jai bharat beche thaak’ भी दिया. इसका मतलब है कि जय बंग्ला ने जय भारत को बचाने का आवाहन दिया है.

केंद्र सरकार पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे केंद्र सरकार पर निशाना साधा. वह बोलीं कि भाजपा हर जगह सरकार तोड़ रही है, भाजपा का यही काम है. बंगाल में उन्होंने हमें हराने की कोशिश लेकिन हरा नहीं सकी. 2021 में जनता ने उन्हें दिखा दिया.

ममता ने आगे कहा कि मिठाई, लस्सी, दही पर GST लगी है. लोग क्या खाएंगे? मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर भी GST, ये बताएं कि मरने पर कितनी GST लगेगी? आगे ममता ने कहा कि लाखों नौकरियां खत्म हो गई हैं और अब नई स्कीम आई है ‘अग्निपथ’, मैं कहती हूं कि आर्मी का कोई विकल्प नहीं होता है, आर्मी तो आर्मी होती है.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...