16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ में भारी अव्यवस्था, सड़कों पर जाम, बैरिकेडिंग तोड़कर संगम तट पहुंच...

महाकुंभ में भारी अव्यवस्था, सड़कों पर जाम, बैरिकेडिंग तोड़कर संगम तट पहुंच रहे श्रद्धालु

Published on

प्रयागराज,

संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. इस अपार भीड़ के कारण शहर की सड़कों पर भीषण जाम लग गया है. खासकर कानपुर हाईवे पर दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. पार्किंग स्थल भी पूरी तरह भर चुके हैं, जिससे लोगों को गाड़ियां खड़ी करने और फिर उन्हें खोजने में काफी परेशानी हो रही है.

सड़कों पर जाम​
महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालु भारी ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रशासन ने जाम से बचने के लिए वाहनों को पार्किंग स्थल तक ही सीमित रखने का प्रयास किया है, लेकिन पार्किंग पूरी तरह भर चुकी है. कई श्रद्धालु अपनी गाड़ियां खड़ी करके भूल गए हैं, जिससे उन्हें वापस आने पर उन्हें ढूंढना मुश्किल हो रहा है. कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं, जिन्होंने भीड़ की वजह से अपनी गाड़ियों को पार्किंग में ही छोड़ दिया और तय किया कि बाद में जब भीड़ कम होगी, तब वे उन्हें लेकर जाएंगे. इस बीच सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों और हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है.

पैदल और ई-रिक्शा से कुंभ पहुंच रहे लोग
वहीं, ‘आजतक’ की टीम ने कानपुर-प्रयागराज हाईवे के नेहरू पार्क की पार्किंग का दौरा किया, तो वहां हजारों गाड़ियां खड़ी नजर आईं. इस दौरान कई श्रद्धालु अपनी गाड़ियां ढूंढते दिखे. लोग जाम से बचने के लिए पार्किंग स्थल से ही पैदल ई-रिक्शा या सटल बसों से महाकुंभ स्थल की ओर बढ़ रहे हैं. भीड़ इतनी अधिक है कि श्रद्धालु बैरिकेडिंग कूदकर या वैकल्पिक रास्तों से स्नान स्थल की ओर जाते देखे गए. कुछ लोग ट्रॉली रिक्शा का भी सहारा ले रहे हैं, ताकि वे किसी तरह संगम तक पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा सकें.

प्रशासन जाम से निपटने के लिए कर रहा प्रयास
प्रशासन द्वारा यातायात को सुचारू रखने के लिए कई उपाय किए गए हैं, लेकिन अपार भीड़ के कारण वे भी नाकाफी साबित हो रहे हैं. श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. इससे महाकुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन में किसी को असुविधा न हो.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this