10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालपार्टी के हर आदेश का पालन करूंगा...टिकट कटने की अटकलों पर बोले...

पार्टी के हर आदेश का पालन करूंगा…टिकट कटने की अटकलों पर बोले आकाश

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद राजनीतिक हलचल मची हुई है. पार्टी ने अपने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयगर्वीय को इंदौर-1 सीट से चुनावी मैदान में उतार दिया है. इसके बाद से उनके विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय के टिकट कटने की संभावना जताई जा रही है. अपने चुनावी भविष्य पर मंडरा रही धुंध को लेकर आकाश पार्टी के हर आदेश का पालन करने का दावा कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मैदान में नहीं उतारे जाने की अटकलों के बीच इंदौर-3 विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि वह अपनी उम्मीदवारी पर पार्टी के आदेश का पालन करेंगे. वहीं, उन अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कि टिकट के लिए अपना दावा वापस लेने के लिए पार्टीअध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा था, आकाश विजयवर्गीय ने कहा, “हम भाजपा के सिपाही हैं. पार्टी जो भी आदेश देगी, हम उसका पालन करेंगे. हम विधानसभा चुनाव भाजपा को जिताने के लिए काम करेंगे.”

आकाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ता इस बात से बहुत खुश हैं कि उनके पिता को टिकट मिला है क्योंकि वह एक विकास पुरुष हैं और जनता से उनका गहरा जुड़ाव है.BJP विधायक ने दावा, “मेरे पिता इंदौर-1 सीट कम से कम एक लाख वोटों से जीतेंगे. भाजपा आगामी चुनाव (230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा) में 150 से अधिक सीटें जीतेगी.”

इस बीच, इंदौर-1 के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने चुनावी राजनीति में वापसी के लिए कैलाश विजयवर्गीय की आलोचना की और दावा किया कि विजयवर्गीय ने अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपने बेटे के करियर का बलिदान दिया है.आकाश विजयवर्गीय की भविष्यवाणी पर कि भाजपा कम से कम एक लाख वोटों के अंतर से सीट जीतेगी, शुक्ला ने कहा कि अहंकारी पिता और पुत्र लंबे समय से ऐसे बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन रावण का अहंकार भी टिक नहीं सका था.

गौरतलब है कि कैलाश विजयवर्गीय ने 1990 से 2013 के बीच इंदौर जिले की अलग अलग सीटों से लगातार छह विधानसभा चुनाव जीते. साल 2013 के चुनाव में उन्होंने महू सीट से कांग्रेस के अंतर सिंह दरबार को 12,216 वोटों के अंतर से हराया था. अब 10 साल बाद फिर कैलाश चुनावी मैदान में ताल ठोकने उतरे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...