16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीतिमैं कोई अपराधी नहीं... सिंगापुर यात्रा पर ग्रहण लगता देख बिफर पड़े...

मैं कोई अपराधी नहीं… सिंगापुर यात्रा पर ग्रहण लगता देख बिफर पड़े केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सिंगापुर में एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए उन्हें राजनीतिक कारणों के चलते अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा, मैं कोई अपराधी नहीं हूं। केजरीवाल ने कहा कि सिंगापुर में विश्व नगर शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उन्हें उस देश की सरकार ने आमंत्रित किया है, जहां वह विश्व नेताओं के समक्ष दिल्ली मॉडल पेश करेंगे और भारत का नाम रोशन करेंगे।

केंद्र के उनकी यात्रा के लिए अनुमति देने में विलंब करने से नाराज केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए कहा कि वह पिछले एक महीने से अनुमति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने जून में केजरीवाल को इस शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया था। यह सम्मेलन अगस्त के पहले सप्ताह में होने वाला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को पहले दिन आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बुलाया गया है।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...