17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपाल'उधारी लेकर चला रहा हूं घर...' सीधी पेशाब कांड के पीड़ित ने...

‘उधारी लेकर चला रहा हूं घर…’ सीधी पेशाब कांड के पीड़ित ने जॉइन की भीम आर्मी

Published on

सीधी ,

सीधी जिले में बीते जुलाई माह में हुए आदिवासी पेशाब कांड में अब एक नया मोड़ सामने आया है. पीड़ित आदिवासी दशमत रावत ने चंद्रशेखर आजाद के संगठन भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया है. पीड़ित आदिवासी युवक का कहना है कि उसका किसी तरह से कोई खोज खबर नहीं ले रहा था. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी फोन उठाना बंद कर चुके हैं. अब परेशान होकर दशमत ने अजाक्स पार्टी का दामन थाम लिया है.

गौरतलब है कि बीते जुलाई माह में सीधी के रहने वाले दशमत का एक वीडियो वायरल हुआ था. मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार वीडियो के चलते बैकफुट पर आ गई थी. आनन-फानन में पीड़ित युवक दशमत रावत को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर बुलाकर पैर धोकर सम्मान किया था.

किसी राजनीतिक दल ने खोज खबर नहीं ली
इतना ही नहीं, घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास से 1.5 लाख रुपए की मदद और ₹5 लाख का चेक भी प्रदान किया था. बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के लिए भी सुविधा देने का वादा किया गया था. लेकिन बीते दो महीने से आदिवासी युवक की किसी भी प्रकार से किसी राजनीतिक दल ने खोज खबर नहीं ली. इससे नाराज होकर दशमत ने बीते दिन चंद्रशेखर आजाद की आजाद पार्टी में सदस्यता ले ली. हालांकि, अभी भी चार पुलिसकर्मी दशमत की सुरक्षा में तैनात रहते हैं.

‘सुरक्षा के कारण जेल में बंद जैसा महसूस करता हूं’
पुलिसकर्मियों के घर में रहने के कारण वह अपने आप को जेल में बंद जैसा महसूस करता है, इसलिए उसने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को एक पत्र देकर पुलिस हटाए जाने की मांग की थी. कलेक्टर अज्ञैर एसपी ने मौखिक आश्वासन देते हुए कहा कि चुनाव संपन्न होने जाने के बाद आपके यहां लगे हुए पुलिसकर्मियों को हटा लिया जाएगा. देखें Video:-

‘घर के निर्माण में पूरा पैसा खर्च’
पीड़ित युवक दशमत रावत का कहना है कि मुख्यमंत्री के किए गए सहयोग का पैसा अब घर के निर्माण में पूरी तरह से खर्च हो गया है. अब उसके लिए जीवकोपार्जन के लिए खर्चा नहीं है, इसलिए वह मजदूरी करना चाहता है. लेकिन घर में चार पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, इसलिए वह मजदूरी नहीं कर पता है.

चंद्रशेखर की पार्टी ने दिया भरोसा
इतना ही नहीं, दशमत का कहना है कि वह उधारी लेकर अपने घर के खर्च चल रहा है. चंद्रशेखर आजाद की अजाक्स पार्टी के लोगों ने भरोसा दिलाया कि अगर उनका जनप्रतिनिधि जीतेगा तो मदद की जाएगी. इसी भरोसे से दशमत ने अजाक्स पार्टी को ज्वाइन करते हुए अपने घर में झंडा लगा लिया है.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...