7.6 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुझे आश्चर्य हो रहा है कि... अल्पसंख्यकों के सवाल पर पीएम मोदी...

मुझे आश्चर्य हो रहा है कि… अल्पसंख्यकों के सवाल पर पीएम मोदी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Published on

नई दिल्ली

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपित जो बाइडेन के बीच बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने गुरुवार साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पीएम मोदी से एक पत्रकार ने भारत में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव से जुड़ा एक सवाल पूछा है। इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आश्चर्य हो रहा है कि आप कह रहे हैं कि लोग कहते हैं। लोकतंत्र में भेद भाव का सवाल ही नहीं। हम लोकतंत्र को जीते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं। सबका साथ सबका विश्वास हमारा सिद्धांत है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के डीएनए में लोकतंत्र है। भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों में भेदभाव नहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकतंत्र को हम जीते हैं। हमारे पूर्वजों ने उसे शब्दों में डाला है।

मोदी ने कहा हमारा संविधान और हमारी सरकार, और हमने सिद्ध किया है कि डेमोक्रेसी कैन डिलीवरी जब मैं डिलीवर। जब यह कहता हूं तब जाति, पंथ, धर्म किसी भी तरह के भेदभाव की वहां पर जगह नहीं होती है। जब आप लोकतंत्र कहते हैं तो पक्षपात का कोई सवाल ही नहीं उठता है

पीएम मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका की व्यापार की निवेश साझेदारी दोनों देशों के लिए ही नहीं बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। आज अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। हमने निर्णय लिया है कि व्यापार से जुड़े लंबित मुद्दों को समाप्त कर नई शुरुआत की जाएगी। आज का दिन भारत और अमेरिका के संबंधों के इतिहास में एक विशेष संबंध रखता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...