15.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपाल'मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि...' मंच से क्यों रोने...

‘मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि…’ मंच से क्यों रोने लगे शिवराज सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री

Published on

अशोकनगर/ गुना,

मध्य प्रदेश के चुनाव में प्रचार का शोर जोरों पर है. वोट मांगने के नए-नए अंदाज देखने को मिल रहे हैं तो साथ ही उम्मीदवारों की, वे जिन नेताओं के समर्थक हैं उन नेताओं की बातें भी सुर्खियां बन रही हैं. नेताओं का हाथ जोड़कर वोट मांगना तो आम बात है लेकिन मध्य प्रदेश चुनाव में कहीं उम्मीदवार मंच पर रो पड़ रहा है तो कोई साष्टांग होकर.

शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार सिंधिया समर्थक विधायक और शिवराज सरकार में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा मंच से ही रोने लगे. उन्होंने जनता से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक गरीब किसान के बेटे को महाराज सिंधिया और मामा शिवराज बल्लभ भवन पहुंचाएंगे.

राठखेड़ा ने मंच से रोते हुए जनता से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि आपसे भीख मांगता हूं, मेरी लाज रख लो. वह मंच से ही जनता के सामने साष्टांग भी हो गए. दूसरी तरफ, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपने समर्थकों के प्रचार में उतर आए हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना से लेकर अशोकनगर तक, चुनावी रैलियां कर अपने समर्थक नेताओं के लिए वोट मांगे.

सिंधिया ने कहीं उम्मीदवार नहीं, पीएम मोदी के नाम पर वोट देने की अपील की तो कहीं बीजेपी के नाम पर. गुना जिले की बमोरी सीट से उम्मीदवार महेंद्र सिंह सिसोदिया के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंधिया ने पीएम मोदी का जिक्र किया. सिंधिया ने कहा कि आपसे भावनात्मक अपील कर रहा हूं, दिल की गहराई से विनती कर रहा हूं, मेरे हाथों को मजबूत कीजिए और अपने बच्चे महेंद्र को जिता दीजिए.

उन्होंने ये भी कहा कि महेंद्र सिंह सिसोदिया के नाम पर नहीं, पीएम मोदी के नाम पर वोट दीजिए. अशोकनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार जजपाल सिंह के समर्थन में भी सिंधिया ने जनसभा की. उन्होंने जजपाल के बीमार होने का जिक्र करते हुए वोट की अपील की. गौरतलब है कि जजपाल को दिल का दौरा पड़ने के बाद उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका उपचार चल रहा है.

17 नवंबर को होना है मतदान
मध्य प्रदेश 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है. विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार 15 नवंबर की शाम 5 बजे थम जाएगा. चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में हर दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर दांव आजमा रहा है

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...